फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Commission notice to the builder.

बिजली मीटर से मेंटेनेंस शुल्क वसूलने पर बिल्डर को आयोग का नोटिस

Fri, 10 Jul 2020 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Commission notice to the builder.
बिजली मीटर से मेंटेनेंस शुल्क वसूलने पर बिल्डर को आयोग का नोटिस
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बिजली मीटर से मेंटेनेंस शुल्क वसूलने पर उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने ग्रेटर नोएडा की एसडीएस एनआरआई रेजीडेंसी सोसाइटी के बिल्डर को नोटिस जारी किया है। बिल्डर को एक माह में आयोग के नियमों का पालन कर शपथ पत्र देना होगा। ऐसा नहीं होेन पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं एनपीसीएल ने ग्रेनो वेस्ट के तीन बिल्डरों को नोटिस जारी किया है। कंपनी का कहना है कि यदि बिल्डर नहीं माने तो आयोग को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी।
एसडीएस एनआरआई रेजीडेंसी सोसाइटी में अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन (एओए) गठित है, लेकिन मेंटेनेंस का कार्य बिल्डर कर रहा है। बिल्डर बिजली मीटर से ही मेंटेनेंस शुल्क वसूल रहा है। एओए ने इसकी शिकायत एनपीसीएल में की थी। एनपीसीएल के नोटिस पर भी बिल्डर ने बिजली मीटर से मेंटेनेंस शुल्क वसूलना बंद नहीं किया। जिस पर एनपीसीएल ने कार्रवाई के लिए यूपी विद्युत नियामक आयोग को पत्र लिखा। एनपीसीएल के अधिकारियों ने बताया कि आयोग ने बिल्डर को नोटिस जारी कर एक माह का समय दिया है।
विज्ञापन

साया जिऑन, महागुन मायवुड्स और समृद्धि ग्रैंड को नोटिस
एनपीसीएल ने साफ कर दिया है कि जो बिल्डर बिजली मीटर से मेंटेनेंस शुल्क वसूल रहे हैं, उन्हें नोटिस भेजा जा रहा है। सात दिन के अंदर नोटिस का पालन करना होगा। यदि ऐसा नहीं किया तो आयोग को रिपोर्ट भेजी जाएगी। आयोग विद्युत प्रदाय संहिता-2005 की धारा-142 के तहत कार्रवाई करेगा। उन्होंने बताया कि ग्रेनो वेस्ट की साया जिऑन, महागुन मायवुड्स और समृद्घि ग्रैंड सोसाइटी को नोटिस जारी किया गया है। उनके अलावा भी कई सोसाइटी को नोटिस जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed