फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Coming out on bail is not proof of acquittal: BJP

जमानत पर बाहर आना आरोपमुक्त होने का प्रमाण नहीं : भाजपा

Fri, 10 May 2024 08:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 08:51 PM IST
विज्ञापन
Coming out on bail is not proof of acquittal: BJP
सचदेवा ने कहा- आरोपियों को पैरोल पर छोड़ा जाता है, यह एक कानूनी प्रक्रिया है
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री व आप पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने का मतलब वह आरोपमुक्त नहीं हो गए हैं। जेल में बंद आरोपियों को पैरोल पर छोड़ा जाता है और यह एक कानूनी प्रक्रिया है। केजरीवाल को भी चुनाव के लिए अंतरिम जमानत मिली है, जबकि आम आदमी पार्टी के नेता जश्न मनाकर यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि केजरीवाल दोषमुक्त हो गए हैं।

लिहाजा, वे फिर से दिल्ली की जनता को गुमराह कर रहे हैं। सत्य थोड़ी देर के लिए बाधित हुआ है पराजित नहीं, क्योंकि सच्चाई यही है कि दिल्ली में हुए शराब घोटाले, युवाओं को नशे में धकेलने वाले और जेब भरने के लिए नई शराब नीति लाने वाले केजरीवाल हैं। दिल्ली की जनता भी इस बात को समझ चुकी है कि दिल्ली में शराब घोटाले समेत अन्य घोटालों के सूत्रधार केजरीवाल हैं। वहीं, चुनाव के लिए आज आम आदमी पार्टी के पास कोई स्थानीय मुद्दा नहीं है, क्योंकि राज्य सरकार के तौर पर उन्होंने पिछले 10 सालों में कुछ नहीं किया, इसलिए पहले केजरीवाल के जेल में बंद होने के नाम पर हल्ला मचाया गया और अब जेल से बाहर निकलने का एक भ्रामक माहौल बनाने की नाकाम कोशिश की जा रही है, लेकिन जनता झांसे में आने वाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed