फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Collaborative uninterrupted water supply in housing

Noida News: आवास-विकास कॉलोनी में मिलेगी निर्बाध जलापूर्ति, बन रहा प्लांट

Sun, 21 Sep 2025 02:38 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 21 Sep 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Collaborative uninterrupted water supply in housing
शहर की आवास-विकास कॉलोनी में पेयजल की समस्या के स्थायी समाधान के लिए शासन द्वारा 7.27 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक जलापूर्ति प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है। इससे कॉलोनी के करीब 450 परिवारों को 24 घंटे शुद्ध और नियमित जलापूर्ति उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

वर्तमान में परियोजना का कार्य प्रारंभ हो चुका है और अब तक 1.18 करोड़ रुपये की राशि अवमुक्त कर दी गई है। परियोजना के तहत आधुनिक फिल्ट्रेशन प्रणाली, भूमिगत जलाशय और ओवरहेड टैंक का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही पानी को शुद्ध करने के लिए ऑटोमेटिक ट्रीटमेंट सिस्टम लगाया जाएगा, जिससे लोगों तक सुरक्षित जल पहुंचेगा। इस प्लांट के बनने से करीब ढाई हजार की आबादी को फायदा होगा।
विज्ञापन

इस प्लांट में पाइपलाइन नेटवर्क को भी नया स्वरूप दिया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह का लीकेज या आपूर्ति में बाधा न हो। जल निगम अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक स्तर पर सिविल वर्क शुरू कर दिया गया है। फिलहाल नींव और टंकी का निर्माण कार्य प्रगति पर है। फरवरी 2026 तक पूरे प्लांट को चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। प्लांट तैयार होने के बाद आवास-विकास कॉलोनी में पानी की किल्लत पूरी तरह खत्म हो जाएगी। वर्तमान में कॉलोनी के लोगों को कभी-कभी सीमित समय के लिए जलापूर्ति मिलती है, जिससे उन्हें निजी बोरिंग या टैंकर पर निर्भर रहना पड़ता है। नई व्यवस्था लागू होने पर 24 घंटे घरों तक पर्याप्त जल उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लांट पर एक नजर
-7.27 करोड़ से बनेगा प्लांट
-1.18 करोड़ रुपये शासन ने किए जारी
-450 परिवारों को मिलेगी निर्बाध जलापूर्ति
-2500 की आबादी होगी लाभान्वित
-फरवरी तक बनकर तैयार होगा प्लांट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed