फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cobra found near protest site, released in the forest

Noida News: धरनास्थल के पास निकला कोबरा, जंगल में छोड़ा

Fri, 19 Sep 2025 07:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 07:17 PM IST
विज्ञापन
Cobra found near protest site, released in the forest
-किसानों का आरोप, वन विभाग के पास नहीं है जहरीले जीव पकड़ने के लिए टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। यमुना सिटी के सेक्टर-22ई स्थित फलेदा गांव में चल रहे भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के धरनास्थल के निकट कमरे में (सांप) कोबरा निकला। आरोप है कि संगठन के कार्यकर्ताओं ने वन विभाग को इस संबंध में सूचना दी, लेकिन वहां से कोई नहीं आया। बाद में धरने में मौजूद किसानों ने किसी तरह कोबरा को कमरे से बाहर करने में कामयाबी हासिल की।

किसानों की मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति का फलेदा गांव में धरना-प्रदर्शन चल रहा है। धरनास्थल के निकट जिस कमरे में धरने में बैठने के लिए दरी आदि रहती है। किसान यूनियन के कार्यकर्ता जब उस कमरे में शुक्रवार सुबह धरनास्थल पर बैठने के लिए दरी लेने आए तो वहां एक कोबरा दिखाई दिया। पहले तो कार्यकर्ता सांप को देखकर डर गए। उन्होंने वन विभाग को इसकी जानकारी दी। उनका आरोप है कि वन विभाग के पास जहरीले जीव-जंतु पकड़ने के लिए टीम नहीं थी। बाद में धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने कोबरा को कमरे से बाहर निकालने में कामयाबी हासिल की। इसके बाद धरना शुरू हुआ। शुक्रवार को मनवीर सिंह की अध्यक्षता में तथा मास्टर श्यौराज राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में धरना दिया गया। इस मौके पर महेंद्र सिंह, शीले, रौदास, पप्पू प्रधान, हरिओम, ओमपाल, नेत्रपाल, घनश्याम भाटी, रोबिन सिंह, सुनील भाटी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed