फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CNG was over on the expressway, the police took the mini bus to the pump with a crane

एक्सप्रेसवे पर खत्म हो गई थी सीएनजी, पुलिस ने क्रेन से मिनी बस को पंप तक पहुंचाया

Tue, 16 Nov 2021 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
CNG was over on the expressway, the police took the mini bus to the pump with a crane
दनकौर में तीर्थ यात्रियों की बस में सीएनजी भरवाती पुलिस। - फोटो : Grnoida
दनकौर। यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात महिलाएं व बच्चों से भरी एक मिनी बस की सीएनजी खत्म हो गई। बस में सवार लोग मथुरा से दर्शन कर दिल्ली लौट रहे थे। एक्सप्रेसवे पर गश्त कर रही पुलिस ने बस में सवार लोगों की मदद की और क्रेन के माध्यम से बस को सीएनजी पंप तक पहुंचाया। जहां सीएनजी भरवाने के बाद बस को रवाना किया। इस दौरान महिलाओं व बच्चों ने पुलिस का धन्यवाद किया। दिल्ली निवासी कुछ महिलाएं व बच्चे मिनी बस में सवार होकर मथुरा स्थित मंदिरों में दर्शन करने गए थे। देर रात यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते वह दिल्ली वापस जा रहे थे। तभी दनकौर क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर बस की सीएनजी खत्म हो गई। पुलिस ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर गश्त कर रही पीआरवी 1863 बस के पास पहुंची तो सभी बच्चे व महिलाएं सहमी हुई थीं और मदद का इंतजार कर रही थीं। पुलिसकर्मियों ने उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और फिर क्रेन के माध्यम से बस को एक्सप्रेसवे पर स्थित सीएनजी पंप तक पहुंचाया।
विज्ञापन

मासूम हत्याकांड में पुलिस माता-पिता से करेगी पूछताछ
फेज-दो कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-93 से अगवा 6 साल की मासूम की हत्या के मामले में चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस का दावा है कि 20 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस का परिजनों की ओर ही संदेह बढ़ रहा है। अब उनसे पूछताछ की जाएगी। 11 नवंबर को बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। दो दिन बाद श्रमिक कुंज के पास की झाड़ियों में शव मिला था। सेंट्रल जोन के डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि 20 से अधिक लोगों से पूछताछ और कई सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा चुका है, लेकिन कोई साक्ष्य नहीं मिला है। शव के पास चप्पलें मिली थीं। इससे संदेह है कि किसी परिचित के साथ बच्ची पार्क तक गई थी। जांच में यह भी सामने आया है कि बच्ची के माता-पिता का मनमुटाव चल रहा था। इसके अलावा किसी से रंजिश आदि तो नहीं है इसकी जानकारी के लिए माता-पिता से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed