फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CNG vehicles are running at full speed, ignoring safety

Noida News: सुरक्षा ताक पर रखकर फर्राटा भर रहे सीएनजी वाहन

Sun, 19 Apr 2026 07:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
CNG vehicles are running at full speed, ignoring safety
-फोटो
विज्ञापन




जिले में पंजीकृत हैं 18 हजार से ज्यादा हैं सीएनजी ऑटो, बसों में भी नहीं इंतजाम

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। आवागमन के लिए सबसे सुगम मानकर रोजाना हजारों लोग सीएनजी ऑटो में सफर करते हैं लेकिन इनमें सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। सड़कों पर अधिकतर सीएनजी वाहन बिना फायर एक्सटिंग्विशर के फर्राटा भर रहे हैं जबकि नियमों के मुताबिक इन वाहनों में फायर एक्सटिंग्विशर रखना अनिवार्य है। सबसे चिंताजनक स्थिति रोडवेज से संचालित बसों की है। नोएडा डिपो की सारी बसें सीएनजी हैं। इन बसों में भी सुरक्षा उपकरणों का अभाव है। ऐसे में यदि किसी बस में गैस रिसाव, शॉर्ट सर्किट या आग लगने जैसी अप्रिय घटना होती है तो शुरुआती स्तर पर आग पर काबू पाना मुश्किल हो सकता है।




फिटनेस में होती है जांच

परिवहन विभाग के नियमों के अनुसार सीएनजी वाहनों की फिटनेस जांच के दौरान फायर एक्सटिंग्विशर, गैस किट की स्थिति और सिलिंडर की वैधता की जांच अनिवार्य होती है। इसके बावजूद जमीनी स्तर पर नियमों का पालन होता नहीं दिख रहा।
विज्ञापन


जिम्मेदार नहीं निभा रहे भूमिका

परिवहन विभाग की ओर से इस मामले में कोई सख्ती नहीं की जा रही है। सड़कों पर चलने वाले सीएनजी वाहनों की इन बिंदुओं के आधार पर जांच तक नहीं की जाती।
वर्जन

वाहनों की जांच लगातार की जाती है। खामियां मिलने पर उसके आधार पर कार्रवाई भी की जाती है। ऐसे वाहन चिन्हित करके कार्रवाई की जाएगी।

-नंद कुमार, एआरटीओ।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed