फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CM's vision brightens fortunes, gives chance to interact with PM

Noida News: सीएम के विजन से चमकी किस्मत, पीएम से मिला संवाद का मौका

Thu, 25 Sep 2025 08:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 08:50 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के ट्रेड शो में गोरखपुर की कौशल्या देवी ने अपने डेयरी उत्पाद प्रदर्शित किए, जहाँ प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी सफलता की सराहना की। एमपीओ संस्था से जुड़कर हजारों महिलाओं को आर्थिक संबल मिला है।

विज्ञापन
CM's vision brightens fortunes, gives chance to interact with PM

विस्तार

ट्रेड शो में अपने उत्पाद लेकर पहुंची गोरखपुर की लखपति दीदी कौशल्या देवी बोलीं
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। गोरखपुर की लखपति दीदी कौशल्या देवी भी ट्रेड शो में अपने उत्पाद को प्रदर्शित कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके स्टॉल पर पहुंचे और उनसे बात की। कौशल्या का कहना है कि सीएम विजन से उसकी किस्मत चमकी है। अब प्रधानमंत्री से मिलने का मौका मिला। वह श्री बाबा गोरखनाथ कृपा एमपीओ से जुड़कर लखपति दीदी बन चुकी हैं। गोरखपुर मंडल की 31 हजार महिलाएं एमपीओ की शेयर होल्डर्स है। डेढ़ साल में टर्नओवर 115 करोड़ रुपये पहुंच चुका है।
उन्होंने बताया कि पीएम ने उसकी सफलता की कहानी सुनी और शाबासी दी। कौशल्या ने बताया कि पीएम ने कई महिलाओं से बात की। इनमें वह भी शामिल थीं। वह पशुपालन व दूध संग्रह कर रही है। एमपीओ ने नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के सहयोग से करीब छह माह पहले उनके घर में गोबर गैस यूनिट भी लग चुकी हैं। यूनिट लगने के बाद से गैस सिलिंडर नहीं भरवाया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संस्था से जुड़ी महिलाएं हर दिन 65 हजार लीटर दूध एकत्र करती हैं। अब तक 93 करोड़ रुपये का भुगतान महिलाओं को किया जा चुका है। 1841 महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी है। एमपीओ का कार्यक्षेत्र गोरखपुर के अलावा महराजगंज, देवरिया और कुशीनगर है। 500 से अधिक मिल्क पूलिंग पॉइंट्स है। अन्य महिलाएं हर माह घर बैठकर 7 से 8 हजार रुपये कमा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed