फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CM will speed up development works

सीएम देंगे विकास कार्यों को रफतार

Tue, 23 Nov 2021 11:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
CM will speed up development works
नूंह। आगामी 27 नवंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल मेवात के फिरोजपुर झिरका विधानसभा के गांव महू चोपड़ा में विकास रैली को संबोधित करने आ रहे हैं। यह विकास रैली मेवात के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी इस दिन मुख्यमंत्री ने मेवात जिले के विकास के लिए सैकड़ों विकास कार्यों की घोषणा करेंगे। ये बातें भाजपा के जिला प्रभारी समय सिंह भाटी ने नूंह में पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेवात जिले में भाजपा का कोई भी विधायक नहीं होते हुए भी हजारों करोड़ों रुपये की लागत से ऐतिहासिक विकास कार्य कराए हैं। इस विकास रैली के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल मेवात की दशकों पुरानी मांगों को भी अमलीजामा पहनाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि मेवात से होकर गुजरने वाले मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस वे से लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल ने कहा कि मेवात में होने वाली इस विकास रैली को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की विकास रैली को लेकर भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिक्षा व स्वास्थ्य को लेकर ऐतिहासिक कदम उठाएंगे जिससे मेवात के लोगों को बेहतर शिक्षा व स्वास्थ्य संबंधित सुविधाएं मिल सके।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्यमंत्री के मीडिया कोआर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेंदर प्रताप आर्य, जिला महामंत्री शिवकुमार आर्य, दलबीर तंवर, जिला विस्तारक बलविंदर सिंह जोगी, पूर्व चेयरमैन खुर्शीद राजाका, जिला मीडिया प्रभारी मनीष जैन, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रमेश मनुबस, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष जयपाल जांगड़ा, नदीम सलंबा सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed