फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CM launches three new academic courses

Noida News: सीएम ने किया तीन नए शैक्षणिक पाठ्यक्रमों का शुभारंभ

Thu, 18 Sep 2025 09:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 09:04 PM IST
विज्ञापन
CM launches three new academic courses
-ये पाठ्यक्रम शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम-रेखा गुप्ता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को भारत मंडपम में तीन नए शैक्षणिक पाठ्यक्रमों नीव (नव उद्यम और उद्यमिता विकास योजना), जीवन का विज्ञान) और राष्ट्रीय नीति का औपचारिक शुभारंभ किया। इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य छात्रों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ जीवन कौशल, उद्यमिता, और जिम्मेदार नागरिकता के लिए तैयार करना है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि ये पाठ्यक्रम शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम हैं, जो बच्चों में उद्यमशीलता, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के प्रति जागरूकता और सामाजिक संवेदनशीलता को बढ़ावा देंगे। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार के सभी स्कूलों में इन पाठ्यक्रमों को लागू किया जाएगा, ताकि लाखों छात्र रोजगार सृजनकर्ता बन सकें। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य बच्चों को केवल रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला व्यक्तित्व बनाना है। साइंस ऑफ लिविंग के माध्यम से बच्चों के व्यक्तित्व को निखारा जाएगा और उनमें सामाजिक जिम्मेदारी का भाव पैदा किया जाएगा।
विज्ञापन



शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने बताया कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित 15-दिवसीय सेवा पखवाड़े का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि हर विद्यार्थी केवल छात्र नहीं, बल्कि राष्ट्र की ताकत है। वे भविष्य के वैज्ञानिक, उद्यमी, और नेता हैं।उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को गुड टच-बैड टच, जिम्मेदार मोबाइल उपयोग, और सिविक सेंस जैसे विषयों पर भी शिक्षित करें। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी शिक्षा को पहले की प्रतिष्ठा दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed