फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   cm addressed meeting in tabdu

हर क्षेत्र का कराया समान विकास ः मुख्यमंत्री

Sat, 31 Aug 2019 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
cm addressed meeting in tabdu
हर क्षेत्र का कराया समान विकास : मुख्यमंत्री
विज्ञापन

तावडू। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि उनका कार्यकाल पूरा हो रहा है। इसलिए अब वे 2019 से 2024 तक के लिए जनसेवा के उद्देश्य से जनता से आशीर्वाद लेने आये हैं। उन्होंने कहा कि अपने पहले कार्यकाल में उन्होंने जनता की सेवा की है। हर क्षेत्र का समान रूप से विकास कराया गया है। जनता को एक पारदर्शी सरकार दी है, जिसने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का काम किया है। अब एक बार फिर जनता आशीर्वाद देगी तो पहले से भी बेहतर सरकार जनता को देंगे। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से वे पुन: सरकार बनायेंगे और जनता की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इसके पहले मुख्यमंत्री के तावडू पहुंचने पर उपमंडल के गांव सहसोला में कंवर संजय सिंह उजीना के नेतृत्व में लोगों ने जबरदस्त स्वागत किया। लोगों ने मुख्यमंत्री की जय-जयकार के नारे लगाये। तावडू के पुलिस चौकी चौक पर नगर पालिका अध्यक्ष मनीता गर्ग व ब्लॉक समिति चेयरमैन नरेश यादव के निमंत्रण पर भारी संख्या में उपस्थित लोगों ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कंवर संजय सिंह व नरेश यादव ने मुख्यमंत्री को गदा भेंट किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लोगों का आभार जताया। उन्होंने सीधा संवाद करते हुए अगले कार्यकाल के लिए जनता से आशीर्वाद मांगी।

इस मौके पर रथ में हरियाणा के शिक्षा मंत्री प्रो. रामविलास ने भी विभिन्न स्थानों पर जनता से आशीर्वाद की अपील की। इस मौके पर सोहना के विधायक तेजपाल तंवर, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र देशवाल, गुरुगाम जिला भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान, किसान मोर्चा के समय सिंह भाटी, तावडू भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश, पूर्व मंडल अध्यक्ष हर भगवान सिंह बिल्ला, मार्केट कमेटी चेयरमैन रामअवतार, आशीष गर्ग, मनीष गर्ग उपायुक्त पंकज कुमार, पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया, उपमंडल अधिकारी सतीश यादव सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed