Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Clouds signal a change in weather, mercury will fall

Noida News: बादलों से माैसम में बदलाव की आहट, गिरेगा पारा

Mon, 27 Oct 2025 02:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Clouds signal a change in weather, mercury will fall
रविवार की शाम राजधानी में बादलों के साथ हल्की धुंध नजर आई।  - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ। राजधानी में बादलों के आगमन के साथ माैसम में बदलाव की आहट है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर, दोनों तरफ से बन रहे मौसम तंत्रों के असर से लखनऊ में अगले दो दिन तक बादलों की सक्रियता देखने को मिलेगी। माैसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार और मंगलवार को धूप-छांव वाले माैसम के बीच दिन के अधिकतम तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में हवा के कम दबाव के कारण नया वेदर सिस्टम सक्रिय हुआ है। इसके प्रभाव से राजधानी क्षेत्र में बादलों की सक्रियता बढ़ेगी। इसके चलते दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। हवा में सिहरन बढ़ेगी और उमस से काफी राहत मिलेगी। उनका ये भी अनुमान है कि सोमवार को कहीं कहीं बूंदाबांदी की परिस्थितियां भी बन सकती हैं। अतुल कुमार सिंह का ये भी कहना है कि दिन में भले ही तापमान में गिरावट के आसार हैं, इसके उलट रात के न्यूनतम तापमान में बादलों की सक्रियता की वजह से ही कुछ बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसा रात के समय बादलों के छाये रहने से गर्म किरणों के वायुमंडल से बाहर न जाने के कारण देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन


---

बीते पांच दिन में पारे में उतार-चढ़ाव

तारीख अधिकतम न्यूनतम

26 अक्तूबर 33.6 22.0

25 अक्तूबर 33.0 21.4

24 अक्तूबर 33.7 22.2

23 अक्तूबर 33.5 23.5

22 अक्तूबर 33.5 24.0

---

लखनऊ में एक्यूआई का हाल

रविवार को अलीगंज और लालबाग की हवा ऑरेंज जोन में दर्ज की गई। शहर के अन्य चार वायु गुणवत्ता मापक स्टेशनों की हवा पीले जोन में रिकाॅर्ड की गई।

लालबाग- 232 - ऑरेंज- बेहद खराब

अलीगंज- 204 - ऑरेंज- बेहद खराब

तालकटोरा - 183 - पीला - खराब

बीबीएयू- 105 - पीला - खराब

गोमतीनगर- 113- पीला - खराब

कुकरैल - 105 - पीला - खराब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed