फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   cleared traffic jam from badkali chowk

बड़कली चौक से हटाया अवैध अतिक्रमण

Fri, 08 Jan 2021 10:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
cleared traffic jam from badkali chowk
बडक़ली चौक से हटाया अवैध अतिक्रमण
विज्ञापन

नगीना। बड़कली चौक पर इन दिनों रोजाना जाम लग रहा है। हाईवे पर चारों ओर इतना अतिक्रमण है कि रोजाना राहगीरों और वाहनों के कई घंटे बर्बाद होते हैं। स्थानीय प्रशासन भी इसे लेकर गंभीर नहीं दिखाई देता और पुलिस भी देर से पहुंचती है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट पवन कुमार बत्रा, पुलिस थाना प्रभारी हरि सिंह और पीडब्ल्यूडी के एसडीओ आस मोहम्मद की निगरानी में चौक के पास चारों ओर एक-एक किलोमीटर तक रेहड़ियां, खोखे और ढाबों को उनकी हद तक हटाया गया है।

दुकानदार दीपक गंभीर ने बताया कि बड़कली चौक पर ऐसे दुकानदार हैं, जिन्होंने अपने आगे का हिस्सा छोटे रेहड़ी वालों को दे दिया है। इसकारण रोजाना जाम लग रहा है। पुलिस और प्रशासन भी इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। अधिकतर एंबुलेंस घंटों जाम में फंसी रहती हैं। इस संबंध में शिकायतें कई बार की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। पवन कुमार बत्रा ने कहा कि बड़कली चौक से फिरोजपुर झिरका, पिनगवां, नगीना और नूंह की तरफ के अतिक्रमण को पूरी तरह से हटा दिया गया है। दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि वे अतिक्रमण अपनी दुकानों के आगे न होने दें, अन्यथा उनके खिलाफ केस दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed