फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cleanliness and fire brigade workers sitting on dharna, accusing the government of disobeying promises, shouting slogans fiercely

धरने पर बैठे सफाई और दमकल के कर्मचारी, सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप, जमकर की नारेबाजी

Mon, 23 May 2022 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness and fire brigade workers sitting on dharna, accusing the government of disobeying promises, shouting slogans fiercely
, सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते कर्मचारी। - फोटो : Mewat
नूंह। प्रदेश सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में सफाई और दमकल के कर्मचारी सोमवार से जिला मुख्यालय पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान दर्जनों कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ रोष प्रकट कर जमकर नारेबाजी की। सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान पूर्णचंद, इकाई प्रधान सुभाष, गौरव कुमार कैशियर, सचिव सुभाष कुमार संगेलिया व संजय दरोगा आदि ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने समान काम समान वेतन देना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, पुरानी पेंशन बहाल करना, ठेका प्रथा समाप्त करके विभाग के रोल पर लेना सहित अन्य समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि हर बार उनको सरकार के सामने अपनी मांगों के लिए धरना देना पड़ रहा है। बार-बार सरकार से आग्रह करने पर भी उनकी समस्याओं के लिए सिर्फ उनको आश्वासन ही मिल रहा है। लेकिन, अब वह सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ने के मूड में हैं। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार भले ही कर्मचारियों के हितैषी होने का दावा करे, लेकिन इसकी असलियत कुछ और ही है। सरकार की कथनी और करनी में साफ अंतर दिखाई दे रहा है, जिससे वह अब इसे सहन करने वाले नहीं हैं। आने वाले समय में अगर सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो वह अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे। इसके लिए सरकार ही जिम्मेदार होगी। आज महंगाई आसमान छू रही है, उनको मामूली वेतन दिया जा रहा है। जिससे उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो रहा है। उनसे पूर्व की भांति आज भी अधिक कार्य लिया जा रहा है, लेकिन वेतन के नाम पर कुछ भी नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि उनकी मांगों को जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भविष्य में वह सरकार के खिलाफ कोई बड़ा फैसला लेते हैं तो इसके लिए सरकार ही जिम्मेदार होगी। इस मौके पर दमकल विभाग से दीनू, रुस्तम, साबिर, वाहिद सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed