{"_id":"646292883da59cd73a09aa86","slug":"class-8-student-dies-of-heart-attack-while-playing-in-school-grnoida-news-c-1-1-noi1083-537006-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: स्कूल में खेलते समय कार्डिएक अरेस्ट से 8वीं के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: स्कूल में खेलते समय कार्डिएक अरेस्ट से 8वीं के छात्र की मौत
विज्ञापन
स्कूल में खेलते समय हृदयाघात से 8वीं के छात्र की मौत
जलपुरा उच्च प्राथमिक विद्यालय में हुई घटना, जांच में जुटी पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जलपुरा उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को आठवीं के छात्र रोहित सिंह (15) की खेलते समय हृदयाघात से मौत हो गई। छात्र को होश में लाने के लिए अध्यापक प्रयास करते रहे लेकिन काफी देर तक होश नहीं आने पर उसे पास के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर डाक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। डाॅक्टरों का कहना है कि हार्ट अटैक की वजह से छात्र की मौत हुई है।
जलपुरा निवासी रोहित सोमवार को स्कूल में खेलते वक्त गिरकर बेहोश हो गया। शिक्षकों ने कुछ देर हाथ-पैर दबाए और पानी पिलाया, लेकिन काफी देर तक होश नहीं आने पर परिजन सूचित कर शिक्षक उसे पास के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
स्कूल की प्रधानाध्यापिका नूतन सक्सेना ने बताया कि स्कूल की छुट्टी के बाद गेट से कुछ दूरी पर छात्र बेहोश होकर गिर पड़ा। उन्होंने छात्र को ओआरएस का घोल दिया। इसके बाद छात्र के पिता को सूचना दी। परिजनों के आने पर रोहित को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। इसी स्कूल में छात्र के साथ आठवीं में ही उसका भाई और सातवीं में बहन भी पढ़ती है।