फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Clashes erupt over caste-oriented songs, leaving over 12 injured

Noida News: अपनी-अपनी जातियों के पक्ष में गाना बजाने पर िभड़े, 12 से ज्यादा घायल

Fri, 24 Oct 2025 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Clashes erupt over caste-oriented songs, leaving over 12 injured
बैरिया (बलिया)। रेवती थाना क्षेत्र के अधिसिझुआ गांव में लक्ष्मी पूजा के दौरान बुधवार की देर शाम दो जाति के लोगों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चार लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों पक्षों के 22 नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन

एक पक्ष का आरोप है कि दूसरा पक्ष लक्ष्मी पूजा के दौरान ट्रैक्टर पर ध्वनि विस्तारक यंत्र रखकर हमारे पूजा स्थल के सामने अपनी जाति के पक्ष के गाने बजा रहा था। उनके जाने के बाद दूसरा पक्ष भी अपने जाति के पक्ष में गाना बजाने लगा और डांस करने लगा। इसको लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडे से लैस होकर दौड़ा-दौड़ा कर पीटने लगे। इसमें आठ लोग घायल हो गए। चार की स्थिति गंभीर बनी हुई है।आरोप है कि दूसरा पक्ष कुर्सी तोड़ने के साथ ही चार वाद्य यंत्र भी उठाकर ले गया।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष का कहना है कि वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि मनोज कुमार मंच लगाकर पूर्व प्रधान सुनील यादव पर प्रधानी के कार्यकाल में लूट करने, भ्रष्टाचार करने सहित कई आरोप लगाते हुए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर रहे थे। जब विरोध किया तो पहले पक्ष के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। इसमें कमलेश यादव (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं 6 अन्य लोगों को भी मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक पक्ष से मुन्ना प्रसाद (28), सुधीर प्रसाद (20), कपिल देव (20), लालबाबू (30), मनोज कुमार (35), संजय कुमार (25), मंटू निषाद (20), राजेश प्रसाद (25), रविंद्र प्रसाद (25), निवास प्रसाद (55), विरिल प्रसाद (40) आदि घायल हुए हैं। दूसरे पक्ष से कमलेश यादव (55), सुनील यादव (56), अरुण कुमार यादव (22), मोहन कुमार (65), हरेंद्र यादव (25), पप्पू यादव (20) व रितिक यादव (18) को चोट आई है।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों तरफ से 10 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। गंभीर रूप से घायल भृगु प्रसाद, सुधीर प्रसाद, कपिल देव प्रसाद व लाल बाबू प्रसाद को सीएचसी सोनबरसा से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल से लाल बाबू को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछली बार प्रधानी के चुनाव के बाद भी दोनों पक्षों में मिठाई बांटने के विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। इसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
------------------
रेवती थाने में यादव पक्ष के 14 लोगों के खिलाफ मनोज कुमार प्रसाद की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, सुनील कुमार यादव की तहरीर पर बिंद पक्ष के आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों पक्षों के 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। विवाद का कारण गंवई राजनीति बताई जा रही है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।


मो. फहीम कुरैशी, क्षेत्राधिकारी, बैरिया
--------------------
पांच किए गए गिरफ्तार
रेवती। अधिसिझुआ गांव में हुई मारपीट में रेवती पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। थाना प्रभारी संजय मिश्र ने बताया कि सुनील यादव, पप्पू यादव, ऋतिक यादव, अरुण यादव व मोहन बिंद निवासी अधिसिझुआ को गांव में ईंट भट्ठे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed