फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Clashes at MLA's residence

विधायक के आवास पर नोकझोंक

Tue, 09 Nov 2021 11:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Clashes at MLA's residence
नगीना। कांग्रेस विधायक दल के उपनेता विधायक आफताब अहमद के आवास पर मंगलवार 12 बजे मेवात संघर्ष समिति के बैनर तले आधा दर्जन संगठनों के पदाधिकारी नूंह अलवर-हाईवे का निर्माण शीघ्र शुरू कराने के लिए ज्ञापन देने के लिए पहुंचे। आवास पर जिला कांग्रेस कमेटी नूंह का कोई भी पदाधिकारी मौके पर नहीं था और विधायक की तरफ से भी अपनी गैरहाजिरी में किसी को नामित नहीं किया गया।
विज्ञापन

विधायक के आवास पर दर्जनों की भीड़ ने नारेबाजी करते हुए ज्ञापन लेने के लिए भेजने की आवाज लगाई। मुख्य द्वार पर कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता अल्ताफ डीके ज्ञापन लेने पहुंचे, राह-ए-खिदमत फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मरदान अली ने यह कहकर ज्ञापन सौंपने से मना कर दिया कि ये तो कांग्रेस के पदाधिकारी नहीं है। जिस पर अल्ताफ भड़क गए और उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। मरदान अली ने भी जवाबी हमला बोला। देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने बीच-बचाव शुरू कर दिया। इनेलो के युवा जिलाध्यक्ष आबिद हुसैन भी बीच में कूद पड़े और उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ता की अभद्र भाषा का पुरजोर विरोध किया। वयोवृद्ध समाजसेवी डॉ. रफीक आजाद ने दोनों तरफ के लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद अन्य संगठन के दो तीन कार्यकर्ता बीच में बोल पड़े, जिससे मामला दोबारा गर्मा गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। माना जा रहा है कि आने वाले वक्त में ये वाद विवाद कोई बड़ा रूप भी ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed