फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   clash between two groups in dispute of children in Dankaur area of Noida case filed

Noida: दनकौर क्षेत्र में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 14 Aug 2022 10:16 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर (गौतमबुद्ध नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर (गौतमबुद्ध नगर) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 14 Aug 2022 10:16 PM IST
सार

अस्तौली गांव निवासी नरेंद्र ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि शनिवार शाम को उसका नाबालिग बेटा पड़ोस के ही बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते समय बच्चों में झगड़ा हो गया तो दूसरे पक्ष के रवि ने उसे पीटकर घर भगा दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की।

विज्ञापन
clash between two groups in dispute of children in Dankaur area of Noida case filed
बच्चों की लड़ाई में दो पक्षों में मारपीट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अस्तौली गांव में बच्चों के बीच हुए झगड़े में शनिवार को दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले। इसमें एक पक्ष की दो महिलाओं समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि अस्तौली गांव निवासी नरेंद्र ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि शनिवार शाम को उसका नाबालिग बेटा पड़ोस के ही बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते समय बच्चों में झगड़ा हो गया तो दूसरे पक्ष के रवि ने उसे पीटकर घर भगा दिया। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी बाला देवी, रवि, विक्रम, गौरव और अर्जुन लाठी डंडा लेकर उनके घर आ गए। इस दौरान आरोपियों ने परिवार के लोगों पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन


पीड़ित ने आरोप लगाया कि उन्होंने बचाव किया लेकिन फिर भी नरेंद्र की पत्नी प्रीति, इंद्रराज व सुंदरी को गंभीर चोट आईं। मामले की शिकायत मिल गई है और पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था लेकिन, ज्यादा गंभीर होने के कारण सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित नरेंद्र का आरोप है कि पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। आरोपी पक्ष अप्रिय घटना की धमकी दे रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस ने गोवंश को बचाया

दनकौर (संवाद)। क्षेत्र के नवादा गांव में स्थित तालाब में फंसे गोवंश को पुलिस ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार शाम चारा खाते हुए एक गोवंश तालाब में घुस गया। तालाब में कीचड़ में धंसता चला गया। ग्रामीणों ने पुलिस को 112 पर कॉल करके जानकारी दी।

दनकौर पुलिस के एसआई संदीप तोमर और नेत्रपाल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा गोवंश को रस्सी बांधकर जेसीबी से कड़ी मशक्कत के बाद कीचड़ से बाहर निकाल लिया गया। गोवंश को बचाने के दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस की तारीफ की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed