{"_id":"60a6bbcf8ebc3ebb272b2a0a","slug":"cjm-adm-and-doctor-s-committee-will-hear-complaints-related-to-corona-grnoida-news-noi5828903126","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजेएम, एडीएम और चिकित्सक की कमेटी सुनेगी कोरोना से जुड़ी शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजेएम, एडीएम और चिकित्सक की कमेटी सुनेगी कोरोना से जुड़ी शिकायतें
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। कोरोना महामारी व पीड़ितों के उपचार आदि को लेकर डाली गई जनहित याचिका पर 11 मई को दिए गए हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार बुधवार को जिले में पेंडेामिक पब्लिक ग्रीवांस कमेटी (पीपीजीसी) का गठन कर दिया गया है। इसमें मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुशील कुमार-5 को प्रभारी/सदस्य नामित किया गया है। कमेटी में एडीएम दिवाकर सिंह और जिम्स के प्रोफेसर डॉ. सीडी त्रिपाठी भी शामिल हैं। कोई भी पीड़ित कोरोना महामारी से जुड़ी समस्या अस्पताल में भर्ती, ऑक्सीजन-दवा आदि की उपलब्धता, निजी अस्पतालों में अतिरिक्त शुल्क वसूलना आदि की शिकायत कमेटी से कर सकता है। इससे न केवल पीड़ितों को राहत मिलेगी, बल्कि आपदा में अवसर तलाशने वालों पर भी शिकंजा कसेगा। सीजेएम सुशील कुमार ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी है कि कोरोना महामारी से संबंधित होम आइसोलेशन, ऑक्सीजन की पूूर्ति, जीवन रक्षक दवाएं, आरटीपीसीआर टेस्ट, निजी अस्पताल द्वारा भर्ती की दशा में राज्य सरकार द्वारा निर्धारित भर्ती शुल्क से अधिक वसूलना, सरकारी चिकित्सालयों या पेरामेडिकल द्वारा उपेक्षा बरतना, प्रशासन द्वारा उपरोक्त मामलों का निराकरण करने में लापरवाही करना आदि से संबंधित शिकायत ई-मेेल या व्हाट्सएप पर कर सकता है।
कमेटी के सदस्यों के व्हाट्स एप नंबर और ईमेल
सीजेएम सुशील कुमार - 9868940965 - dlsa.gbnnoida@gmail.com
एडीएम दिवाकर सिंह - 7068321515 - ds776834@gmail.com
डॉ. सीडी त्रिपाठी - 9818665424 - cdtripathi@mail.com
पहले दिन शिकायत नहीं, पूछताछ के लिए किया संपर्क
कमेटी के एक सदस्य ने जानकारी दी कि अभी लोगों को कमेटी के संबंध में जानकारी नहीं हुई है। पहले दिन शिकायत नहीं मिली। हालांकि कुछ लोगों ने इंजेक्शन आदि के संबंध में पूछताछ के लिए संपर्क किया है।