फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Civil and criminal bar elections likely on December 21

Noida News: 21 दिसंबर को दीवानी एवं फौजदारी बार चुनाव के आसार

Fri, 29 Nov 2024 06:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 06:35 PM IST
विज्ञापन
Civil and criminal bar elections likely on December 21
(बार एसोसिएशन चुनाव)
विज्ञापन

21 दिसंबर को दीवानी एवं फौजदारी बार चुनाव के आसार
एल्डर कमेटी की बैठक मतदाता सूची तैयार करने के साथ मतदान के लिए जरूरी प्रस्ताव पारित किए गए
माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। जिला दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर का चुनाव कराने के लिए शुक्रवार को एल्डर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में मतदाता सूची तैयार करने के साथ मतदान कराने के लिए जरूरी प्रस्ताव पारित किया गया। एल्डर कमेटी ने 21 दिसंबर को बार का चुनाव कराने का सुझाव दिया है।

एल्डर कमेटी के अध्यक्ष जगदीश नागर का कहना है कि बार की ओर से चार दिसंबर तक मतदाता सूची एल्डर कमेटी को सौंप दी जाएगी। इससे पहले तीन दिसंबर तक मतदाता सूची में जो गड़बड़ी होगी उसे सही किया जाएगा। इसके बाद 16 दिसंबर को नामांकन की प्रक्रिया होगी। 17 दिसंबर को तीन बजे तक बार का चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। फिर 21 दिसंबर को सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। मतदान की प्रकिया बार एसोसिएशन के बैलेट पेपर से कराएं जाएंगे। मतदान के दौरान मोबाइल पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। मतदाता अपने साथ मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। अगर कोई मतदाता धोखे से भी मतदान के दौरान अपने साथ मोबाइल ले गया तो उसका मत रद्द किया जाएगा। मतदान के करीब आधे घंटे बाद मतगणना शुरू कर दी जाएगी। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष समेत पदों के लिए चुनाव होगा। अधिवक्ताओं ने मतदाताओं का समर्थन हासिल करने के लिए जोर आजमाइश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed