फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   civic

कसानों ने लगाई पानी के लए गुहार

Tue, 13 Jul 2021 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
civic
नूंह। नहर के पानी की कमी व मानसून की देरी से क्षेत्र के किसानों के सामने भारी समस्या खड़ी है। इसी के चलते अब गांवों में तालाब का पानी भी सूखने की कगार पर है। इसी समस्या को लेकर मंगलवार को इंडरी खंड के गांव नौसेरा के किसानों ने सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता से पानी के लिए गुहार लगाई।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि उनके गांव में ज्वार बाजरे की फसलों की सिंचाई के साथ पशुओं के पीने के पानी के जोहड़(तालाब) भी जवाब दे गए हैं। एक और फसलों खेतों में सूख रही जिसने उनकी चिंता को बढ़ा दिया है तो गांव के तालाब सूख रहे हैं। उन्होंने बताया कि पानी की आपूर्ति के लिए वह पूरी तरह से उजीना डिस्ट्रीब्यूटरी पर निर्भर है। जिसमें इस सीजन एक भी बार पानी नहीं आया है। वह विभाग के अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं लेकिन उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। ऐसे में उनको कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। अगर जल्द उनकी इस समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो फसलों के सूखने से पशुओं के चारे का संकट भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन

ग्रामीण मुबीन सरपंच, नूरद्दीन, मुबारिक, हकीम, जाहुल, जैकम, इसलाम व मुस्ताक ने बताया कि इससे पूर्व वह प्रशासन के अधिकारियों को इस समस्या के बारे में अवगत करा चुके हैं। ऐसे में उन्होंने विभाग के अधिकारियों से अपील की है कि उनकी इस समस्या का जल्द समाधान कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में सिंचाई विभाग के कार्यकारी अधिकारी विनीत नरवाल ने कहा कि किसानों की समस्या मिली है इस समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।
फोटो ऱ् सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता से मिलने पहुंचे किसान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed