फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   civic

रोड बनाया

Mon, 05 Jul 2021 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
civic
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। फिरोजपुर झिरका ब्लॉक समिति के गत दिनों खाते से निकाले गए लगभग एक करोड़ की राशि निकालने के मामले के बाद खंड में हो रहे विकास कार्य लोगों को अचंभित कर रहे हैं। स्थिति यह है कि लोग कार्यालयों से जब लौटे तो कच्चे मार्ग थे वहीं जब सुबह उठे तो पक्की सड़कें मिली। विकास कार्य के तहत एक दिन में इब्राहिम बाग पंचायत की सड़क, रीगड़ गांव, अहमद बाग में दो रास्ते, एक मुंडाका, सकरपुरी स्कूल और रावली स्कूल में टाइल लगवा दी गई। लोगों का कहना है कि विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से निकाली गई राशि को ठेकेदारों में बांट उप मंडल के विकास कार्यों पर बड़ी तेज गति से बिना टेंडरों के कराया जा रहा है।
नया रोड देखकर लोगों में खुशी का माहौल है लेकिन सोचने पर विवश हो गए कि ऐसा कौन सा मंत्री आ रहा है जो रातों- रात सड़क बना दी गई। इलाके के ग्रामीणों के साथ ब्लॉक समिति पूर्व चेयरमैन मुमताज के पति मिहिराब खान वाइस पूर्व चेयरमैन इरशाद खान, समीम खान पूर्व मेंबर का कहना है कि फिरोजपुर झिरका में गत 5 सालों में अगर विकास की रफ्तार होती, तो आज फिरोजपुर झिरका को देखने के लिए दूरदराज से लोग आते।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 28 जून और 29 जून को फिरोजपुर झिरका ब्लॉक समिति के खाते से लगभग 99 लाख 50 हजार रुपए की राशि को 3 चैक द्वारा निकाला गया। सोमवार को खंड विकास पंचायत अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय बीडीपीओ मोहनलाल द्वारा जानकारी दी गई कि एक सोसाइटी जिसके नाम 42 लाख रुपए का चेक ट्रांसफर किया गया है । उस सोसाइटी के खाते को होल्ड कर दिया गया है। ब्लॉक समिति के लगभग दर्जन भर पूर्व सदस्यों ने पूर्व चेयरमैन पति, पूर्व वाइस चेयरमैन ने जिला उपायुक्त से सारे मामले की जांच कराने की मांग को लेकर सोमवार को मुलाकात की। इस संदर्भ में विभाग के कनिष्ठ अभियंता अनवर हुसैन से बातचीत करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटोऱ् रावली स्कूल में लगाई गई है ,मुंडाका एक गांव रास्ते के लिए जाती टाइलें ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed