फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   civic

कबूतर पकड़ने

Tue, 22 Jun 2021 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
civic
नगीना। गांव अटेरना शमशाबाद से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन के टावर पर मंगलवार को दो बच्चे कबूतर पकड़ने के लिए चढ़ गए। जिसमें करंट लगने से एक की मौत हो गई और दूसरा सुरक्षित है। दोनों की उम्र 13 से14 साल है। जानकारी के मुताबिक यह घटना सुबह 11 बजे की है। फायर बिग्रेड देरी से पहुंचने की वजह से बच्चा तकरीबन 2 घंटे तक तारों के बीच में झूलता रहा। आनन-फानन में ग्रामीणों ने धमाला 220 हाई पावर विद्युत केंद्र से हाईटेंशन तारों की बिजली बंद करवाई। दर्जनों युवाओं द्वारा बच्चे को नीचे उतारा गया। उसेे जिला नागरिक अस्पताल माडीखेड़ा पहुंचाया। डॉक्टरों ने नाजुक हालत को देखते हुए नलहड़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। करीब साढ़े छह बजे उसे मृत घोषित कर दिया। जिसकी पहचान अटेरना शमशाबाद गांव के इनायत पुत्र दीन मोहम्मद के रुप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चे एक साथ टावर पर चढ़े थे। एक को करंट लगने के बाद दूसरा खुद ही नीचे उतर आया। दूसरे बच्चे ने ही परिवार वालों को घटना की सूचना दी। मौके पर सैकड़ों की तादाद में लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

जननायक जनता पार्टी के फिरोजपुर झिरका हल्का प्रधान जान मोहम्मद ठेकेदार अटेरना ने बताया कि यह घटना दर्दनाक है। पीड़ित परिवार बिल्कुल गरीब है जिला प्रशासन को उसकी मदद करनी चाहिए। अटेरना के पूर्व सरपंच शेर मोहम्मद व जमशेद खान ने बताया अगर जल्दी अस्पताल में भर्ती हो जाता तो उसकी जान बच सकती थी। उतारने में 2 घंटे से ज्यादा का वक्त लग गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी व क्रेन अन्य काफी देर बाद पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगीना पुलिस थाना के प्रभारी हरि सिंह ने बताया कि वह करीब 11 बजे हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गया। करंट लगने के बाद ऊपर ही झूलता रहा। पुलिस ने लोगों की मदद से उसे नीचे उतारा और अस्पताल में भर्ती करवाया। उसकी मौत हो चुकी है।
कैप्शनऱ् अटेरना शमशाबाद गांव में हाईटेंशन बिजली टावर से बच्चे को उतारते युवा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed