फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   civic

आकांशी जिला

Wed, 01 Sep 2021 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
civic
पिछड़े जिलों की सूची में नूंह 52वें स्थान पर
विज्ञापन

स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि और जल संसाधन पर दिया जाएगा विशेष ध्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिला सचिवालय में उपायुक्त शक्ति सिंह ने बुधवार को आकांक्षी जिला कार्यक्रम संबंधी कार्यों की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने बताया कि नीति आयोग द्वारा देशभर में 112 जिलों को आकांक्षी जिलों के रूप में चिन्हित किया गया है। जिसमें नूंह जिला 52वें स्थान पर है। नीति आयोग के दिशा निर्देशानुसार अपने जिले में विकास कार्यों में सुधार कर लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाना और अपने जिला को प्रदेश भर में अव्वल लाना है।
आकांक्षी जिला कार्यक्रम अपने नागरिकों के जीवन स्तर को बढ़ाने और ‘सबका साथ सबका विकास’ के उनके दृष्टिकोण के तहत सभी के लिए समावेशी विकास सुनिश्चित करने के सरकार के प्रयास का एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि आकांक्षी(पिछड़ा जिला) जिला कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य और पोषण, शिक्षा और कृषि और जल संसाधन आदि में बड़े पैमाने पर सुधार कर लोगों को इनका लाभ देना है। सरकार अपने नागरिकों के जीवन-स्तर को सुधारने और सभी के लिए समावेशी विकास सुनिश्चित करने अर्थात् ‘सबका साथ सबका विकास’ के लिए प्रतिबद्ध है। उनकी क्षमता का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के लिए यह कार्यक्रम फलती-फूलती अर्थव्यवस्था में पूर्ण रूप से भाग लेने के संबंध में लोगों की क्षमता को सुधारने पर ध्यान केंद्रित करता है। स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास तथा बुनियादी अवसंरचना इस कार्यक्रम के विशिष्ट क्षेत्र हैं।
विज्ञापन

जाटका से मांडीखेड़ा सड़क को बनाने की मांग
पंचायत ने दी सीएम विंडो में शिकायत, लंबे वक्त से नहीं हुई सड़क की मरम्मत
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। जाटका से मांडीखेड़ा गांव की दो किलोमीटर लंबी जर्जर सड़क की लम्बे समय से मरम्मत नहीं की गई है। ग्राम पंचायत ने बुधवार को इसकी शिकायत सीएम विंडो में दी। पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता के नाम पत्र भेज कर मरम्मत कराने की मांग उठाई है। ग्रामीणों के बढ़ते रोष को देखते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ फिरोजपुर झिरका ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे वक्त से जाटका से मांडीखेड़ा गांव के लिए बनी सड़क में गड्ढे ही गड्ढे हैं। जिस कारण लोगों को आने जाने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। समाजसेवी दिनेश कुमार, सरपंच रेखा, पूर्व सरपंच चरण सिंह, नरेंद्र, राजेंद्र, मान सिंह, धर्मवीर, मुकेश कुमार आदि ने बताया कि 7 साल हो गए हैं लेकिन सड़क का नवीनीकरण नहीं किया गया। सड़क जगह-जगह से टूटी हुई है। मरम्मत भी नहीं की गई है। पीडब्ल्यूडी के एसडीओ आस मोहम्मद ने बताया कि मरम्मत का प्रपोजल पास हुआ है। सरपंच एवं गणमान्य लोगों की शिकायत पर नवीनीकरण के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
कैप्शनऱ् जाटका सड़क नवीनीकरण के लिए ग्राम पंचायत द्वारा दी गई शिकायत।
रेडियो मेवात के 11 वर्ष पूरे
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। रेडियो मेवात ने बुधवार को अपनी ग्यारहवीं वर्षगांठ मनाई। इस मौके पर उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने केक काटकर रेडियो मेवात को बधाई देते हुए कहा कि रेडियो मेवात पिछड़े जिलों के लिए एक मॉडल कम्यूनिटी रेडियो बने। प्रशासन योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने में रेडियो मेवात से भागीदारी की अपेक्षा करता है।

रेडियो मेवात ने मेवात की महिलाओं के उत्थान, शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर जो योगदान दिया है वो अतुल्य है। कैप्टन ने कहा कि रेडियो मेवात की शुरुआत 1 सितम्बर 2010 से हुई थी, तब से सामुदायिक रेडियो होने के नाते अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए मेवात के लोगों को जागरूक करने का काम कर रहा है। इस दौरान नूंह एसडीएम सलोनी शर्मा ने रेडियो मेवात की टीम को 11 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी।
फोटो ऱ् उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह रेडियो मेवात की वर्षगांठ पर केक काटते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed