{"_id":"6102d9bb8ebc3e584206e4ab","slug":"civic-mewat-news-noi5964450125","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जा हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जा हटाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर झिरका। जिला योजनाकर विभाग ने बृहस्पतिवार को शहर के वार्ड नंबर 4 स्थित कच्चा किला में बनी अवैध कॉलोनी पर कड़ी कार्रवाई करते हुए नीवों को क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि इस दौरान मकानों को नहीं गिराया गया। छोटे अवैध निर्माणों को ढहा कर चेतावनी दी गई।
पुलिसबल और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में देर शाम तक चली कार्रवाई के दौरान विभाग ने दर्जन भर से अधिक अवैध निर्माणों को पूरी तरह से जमींदोज कर दिया। इसके अलावा डीलरों द्वारा काटे गए प्लॉट के आगे के रास्ते को भी पूरी तरह खोद कर अवरुद्ध कर दिया है।
बता दें कि जिले में कृषि योग्य भूमि पर अवैध तरीके से जमीन बेचकर प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा लोगों को सपने दिखाए गए। अवैध तरीके से काटे जा रहे प्लाट व इनमें बसाई जा रही अवैध कालोनियों पर कार्रवाई को लेकर जिला उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर कार्रवाई के आदेश दिए। ड्यूटी मजिस्ट्रेट राकेश छोंकर की अगुवाई में अवैध निर्माणों को पूरी तरह क्षतिग्रस्त करने का काम विभाग द्वारा किया गया। पुलिसबल की तैनाती में हुई कार्रवाई के दौरान टीम को किसी तरह का विरोध का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन
अवैध निर्माण भी साथ चला
बृहस्पतिवार के दिन जिला योजनाकार विभाग की अगुवाई में कच्चे किला स्थित अवैध कॉलोनी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में तोड़फोड़ की जा रही थी जबकि दूसरी तरफ अवैध रूप से विभाग की मौजूदगी के दौरान ही एक मकान का बेसमेंट बनाने का कार्य चलता रहा।
अवैध निर्माण पर तीन के खिलाफ केस
अवैध रूप से कॉलोनी काटने के मामले को लेकर जिला योजनाकार विभाग द्वारा पहले ही फिरोजपुर झिरका की एक महिला और नूंह की दो महिलाओं के खिलाफ अवैध रूप से कॉलोनी काटने के मामले में मुकदमा दर्ज करवाया जा चुका है। जिनकी गिरफ्तारी अभी तक पुलिस द्वारा नहीं की गई है।
डीटीपी की टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिसबल की मौजूदगी में कच्चा किला स्थित बनाए गए अवैध निर्माण पर कार्रवाई की है। किसी भी सूरत में अवैध निर्माण होने नहीं दिया जाएगा। जल्द ही अवैध कॉलोनी के अंदर बने अन्य मकानों को भी गिराने का कार्य प्रशासन करेगा ।- वेद प्रकाश, डीटीपी, जिला योजनाकार विभाग नूंह।
चित्र परिचय ऱ् 01 कच्चा किला स्थित बनाए गए निर्माण को तोड़ती डीटीपी विभाग की टीम।
02-कालोनी निवासियों से बातचीत करते जिला योजनाकार अधिकारी वेद प्रकाश व ड्यूटी मजिस्ट्रेट राकेश छोंकर।