फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   civic

ग्रीवेंस कमेटी में

Sat, 10 Jul 2021 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
civic
नूंह। नूंह में बीते 17 जून को आयोजित ग्रीवेंस कमेटी में फसल बीमा योजना के लाभ से वंचित किसान भरत सिंह पुत्र पूर्ण चंद को 15 दिनों में राशि भुगतान के निर्देश की पालना नहीं की गई है। ग्रीवेंस कमेटी में मौजूद मंत्री डॉ. बनवारी लाल व उपायुक्त शक्ति सिंह ने मौके पर बीमा कंपनी के अधिकारियों को किसान की फसल के मुआवजे के भुगतान के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद किसान को राशि नहीं दी जा रही है। शिकायतकर्ता किसान भरत ने बीमा कंपनी के प्रबंधक राजेश से इस बारे में संपर्क किया तो उन्होंने किसान से कहा कि यहां खैरात नहीं बंटती। इसी कारण किसानों में सरकार व बीमा कंपनी के प्रति रोष बना हुआ है।
विज्ञापन

भरत सिंह ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार फसल बीमा के नाम पर बड़े बड़े दावे कर रही है लेकिन उनकी तरह बहुत किसान कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हो रहे हैं। जिले में रबी व खरीफ की फसलों की बिजाई के बाद हजारों किसान अपनी फसलों का बीमा कराते हैं लेकिन बीमा कंपनी की लचर कार्यशैली के चलते किसानों का निराशा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यह था पूरा मामला
किसान भरतलाल ने बताया कि 24 दिसंबर 2019 में अपने साढ़े 4 एकड़ गेहूं की फसल के बीमा की 1653 रुपये की राशि का भुगतान किया। 9, 10 व 11 मार्च 2020 में तीनों दिन लगातार भारी बरसात आई। जिससे उनकी फसल को काफी नुकसान हुआ। इसके बाद बीमा कंपनी को 12 मार्च 2020 को उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। कृषि विभाग व बीमा कंपनी के अधिकारियों ने मौके पर फसलों का निरीक्षण किया। जिसमें उनकी फसल में 60 प्रतिशत नुकसान दर्शाया गया। पीड़ित किसान ने इस बारे में कई बार विभाग के अधिकारियों के अलावा बीमा कंपनी से संपर्क किया। जवाब नहीं मिलने पर अपनी शिकायत को ग्रीवेंस कमेटी में लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मियों ने शिकायत पत्र को फाड़ा
पीड़ित किसान भरत ने आरोप लगाया कि वह ग्रीवेंस में शिकायत देने से पूर्व वे उपायुक्त कार्यालय में अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे लेकिन यहां पर तैनात बाबुओं ने उनकी शिकायत को फाड़ दिया था।
बीमा कंपनी के प्रति किसानों मे रोष
मानुवास निवासी किसान रामचंद्र व खुबीराम ने बताया कि वह हर बार अपनी फसलों का बीमा कराते हैं। इसी दौरान उनके पास कई दस्तावेज गुम हो गए इसके बाद उनकी शिकायत को अधिकारियों ने नहीं लिया। किसानो में रोष है।

राज्य ग्रीवेंस कमेटी में पहुंचा मामला
इस बारे में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के जिला प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि फसल में नुकसान के दो दिन बाद उनको अवगत कराया गया है। जिसके चलते अभी किसान की फसल की मुआवजा राशि का भुगतान नहीं हो पाया है। इस मामले में जल्द निपटान के लिए स्टेट ग्रीवेंस कमेटी में भेजा गया है। इसका निपटारा वहां पर किया जाएगा।
फोटो ऱ् मानुवास गांव में रोष प्रकट करते किसान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed