फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   City Sports: From the grounds of Greater Noida

सिटी स्पोर्ट्स : ग्रेटर नोएडा के मैदानों से

Sat, 02 Aug 2025 07:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 07:00 PM IST
विज्ञापन
City Sports: From the grounds of Greater Noida
आठ विकेट से जीती टीवी ब्रदर्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। केपीएलएएसआर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रहे केपीएल टी-25 टूर्नामेंट के लीग मैच में टीवी ब्रदर्स फार्मा क्लब ने सुप्रीम स्ट्राइकर्स (सीसी) को 8 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुप्रीम स्ट्राइकर्स ने 25 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 215 रन का स्कोर खड़ा किया। राज धीमान ने 96 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीवी ब्रदर्स फार्मा क्लब की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। मैच में 109 रन बनाने वाले तनुज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

द कोल्ड प्लेयर दो विकेट से जीती
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। क्रिकेट पॉइंट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-10 के लीग मैच में द कोल्ड प्लेयर ने सौंदर्यम स्टार-11 को दो विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सौंदर्यम स्टार-11 ने टी-20 मुकाबले में छह विकेट के नुकसान पर 233 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी द कोल्ड प्लेयर की टीम ने आठ विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। मैच मेें 91 रन बनाने वाले गौरव नागर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

दादरी ब्लास्टर ने हेलफायर को 27 रन से हराया
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दादरी प्रीमियर लीग में दादरी ब्लास्टर ने हेलफायर क्लब को 27 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दादरी ब्लास्टर ने टी-20 मुकाबले में नौ विकेट के नुकसान पर 157 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम हेलफायर क्लब की टीम दस विकेट के नुकसान पर 130 रन ही बना सकी। मैच में 72 रन बनाने वाले गौतम भाटी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायन इंटरनेशनल स्कूल की टीम जीती
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ओमेगा-2 स्थित ग्रेटर वैली स्कूल में 10 दिवसीय द्वितीय चैंपियन चैलेंज प्रतियोगिता के क्रिकेट स्पर्धा में शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में रायन इंटरनेशनल स्कूल ने पाथवेज स्कूल नोएडा को चार विकेट और दूसरे मैच में रायन इंटरनेशनल स्कूल ने लोट्स वैली स्कूल को 31 रन से हरा दिया। र्ट्स प्रशिक्षक राकेश राणा ने बताया कि पहले मैच में पाथवेज स्कूल ने बल्लेबाजी करते हुए टी-20 मुकाबले में नौ विकेट के नुकसान पर 126 रन का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रायन स्कूल ने छह विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। पार्श्व भाटी ने 60 रन की पारी खेली और उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। वहीं, दूसरे मैच में रायन स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट के नुकसान पर 181 रन का स्कोर खड़ा किया। वहीं लोट्स वैली नोएडा की टीम दस विकेट के नुकसान पर 150 रन बना सकी। रायन स्कूल के जय को मैन ऑफ द मैच चुना गया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed