फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   City residents will get gift of 46 projects on foundation day

Noida News: स्थापना दिवस पर शहरवासियों को मिलेगा 46 परियोजनाओं का तोहफा

Sun, 16 Apr 2023 01:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
City residents will get gift of 46 projects on foundation day
स्थापना दिवस पर शहरवासियों को मिलेगा 46 परियोजनाओं का तोहफा
विज्ञापन

- नोएडा प्राधिकरण के 48वें स्थापना दिवस के मौके पर औद्योगिक विकास मंत्री करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
नंबर
154 करोड़ की लागत वाली 15 परियोजनाओं का लोकार्पण
178 करोड़ की लागत वाली 31 परियोजनाओं का शिलान्यास
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के 48वें स्थापना दिवस के मौके पर शहरवासियों को 46 परियोजनाओं का तोहफा मिलेगा। करीब 333 करोड़ की इन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी करेंगे। इसमें 154 करोड़ की लागत से तैयार 15 परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा। जबकि करीब 178 करोड़ की लागत वाली 31 परियोजनाओं का शिलान्यास होगा। इसमें मौके पर औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी भी मौजूद रहेंगे।
लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं में 61.53 करोड़ की लागत से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की मरम्मत का कार्य शामिल है। इसमें नोएडा क्षेत्र के 20 किमी के दायरे में दोनों ओर मरम्मत का कार्य कराया गया है। इससे वाहनों के आवागमन में सुविधा होगी। इसके अलावा 56.42 करोड़ की लागत से सेक्टर-63 में जीआईएस विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कराया गया है। इससे सेक्टर-63, 64 और 65 के गांवों में विद्युत आपूर्ति बेहतर होगी। वहीं, 9.42 करोड़ की लागत से नोएडा में वाटर मीटर लगाने का काम चल रहा है। इसका 10 वर्ष तक संचालन और रखरखाव का काम भी एजेंसी को करना होगा।
विज्ञापन

नोएडा में स्थित मुख्य नाले में दादरी रोड क्रॉसिंग एनएसईजेड के समीप 7.12 करोड़ की लागत से इन-सीटू वेटलैंड का काम पूरा हो गया है। इसके शुरू होने से इसमें बहाया जाने वाले जल का मानक के अनुरूप शोधन हो पाएगा। इसके अलावा सेक्टर-59 में यू-फ्लेक्स के नजदीक 10 वर्ष की अवधि के लिए बीओटी के आधार पर फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कराया गया है। इसकी लागत 4.22 करोड़ है। शहर में 62 स्थानों पर बनाए गए ई-साइकिल स्टेशनों के पहले चरण में 31 स्थानों पर ई-साइकिल के संचालन के लिए काम पूरा कर लिया गया है। यहां 10-10 ई-साइकिलें रहेंगी, जो किराये पर मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा एक से ढाई करोड़ तक के 10 अन्य कार्यों का भी शिलान्यास किया जाएगा। इसमें नाली निर्माण, मरम्मत, जाल लगाने का काम, सड़क की मरम्मत, नालियों को कवर करना, चारदीवारी का निर्माण, जलापूर्ति लाइन डालने का कार्य सहित अन्य कार्य शामिल हैं।


जनता की मांग पर कई परियोजनाओं का शिलान्यास
प्राधिकरण की ओर से खुद के संज्ञान लेने के अलावा जनता की मांग पर कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। इसमें 47.53 करोड़ की लागत से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट पर टर्शियरी ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना, 24.36 करोड़ की लागत से सेक्टर-51 और 52 मेट्रो स्टेशनों को जोड़ने वाले स्काईवॉक का निर्माण, 16 और 11 करोड़ की लागत से रेनीवेल की मरम्मत, 7 करोड़ की लागत से सेक्टर-164 में आंतरिक सड़कों का निर्माण, 6 करोड़ की लागत से सेक्टर-146 में बाह्य विद्युतीकरण, 5 करोड़ की लागत से सेक्टर-164 में आंतरिक नालियों का निर्माण, 4.85 करोड़ की लागत से सेक्टर-62 में बड़े और छोटे नालों को कवर करने का काम, फीडर लाइन का निर्माण, स्ट्रीट लाइट लगाने, नाली का निर्माण और कनेक्ट करने सहित कई अन्य कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed