फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   City MLA opened a front against the corporation commissioner

Noida News: सिटी विधायक ने खोला निगम आयुक्त के खिलाफ मोर्चा

Sat, 05 Apr 2025 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
City MLA opened a front against the corporation commissioner
शहर विधायक निर्मल सिंह द्वारा मुख्य सचिव को लिखा पत्र। सोशल मीडिया
अंबाला सिटी। नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता के शहर विधायक निर्मल सिंह से ठीक व्यवहार नहीं करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में शहर विधायक निर्मल सिंह ने मुख्य सचिव हरियाणा को पत्र लिखकर शिकायत की है।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में उन्होंने नगर निगम आयुक्त के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो साक्ष्य के ताैर पर भेजा है। इसमें नगर निगम आयुक्त अपनी कुर्सी पर बैठे-बैठे शहर विधायक से हाथ मिला रहे हैं।
विज्ञापन

दो बार दुर्व्यवहार करने का लगाया आरोप
शिकायत में शहर विधायक ने आरोप लगाया कि वह शहर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों के लिए नगर निगम आयुक्त से मिलने उनके कार्यालय में दो बार जा चुके हैं। दोनों बार उनके कार्यों पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इसके साथ ही उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया। निगम आयुक्त के इस व्यवहार से वे हैरान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि निगम आयुक्त का ऐसा व्यवहार अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ भी देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि एक चुने हुए जनता प्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार संस्थागत और स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने मांग की कि आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की जाए ताकि सरकार पर जनता का विश्वास बना रहे।

यह है पूरा मामला
दरअसल, बीते बुधवार को नगर निगम स्थित आयुक्त से मिलने शहर विधायक निर्मल सिंह मिलने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान बताया जाता है कि निगम आयुक्त अपनी कुर्सी से नहीं उठे और अपने कार्यों में व्यस्त रहे। ऐसा एक वीडियो भी वायरल हुआ। इसके साथ ही कांग्रेस के नेताओं ने प्रैस कांफ्रेंस कर विरोध किया था और कार्रवाई की मांग की थी। वहीं, कुछ भाजपा नेताओं ने भी अधिकारी के ऐसे व्यवहार की निंदा की थी।

शहर विधायक निर्मल सिंह द्वारा मुख्य सचिव को लिखा पत्र। सोशल मीडिया

शहर विधायक निर्मल सिंह द्वारा मुख्य सचिव को लिखा पत्र। सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed