फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   City immersed in rain for the second consecutive day

Noida News: लगातार दूसरे दिन बारिश में डूबा शहर

Sun, 09 Jul 2023 11:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
City immersed in rain for the second consecutive day
लगातार दूसरे दिन बारिश में डूबा नोएडा
विज्ञापन


- जगह-जगह जलभराव ग्रामीण इलाकों में घुटनों तक भरा पानी, बिजली आपूर्ति बाधित, सड़कों पर थमी रही वाहनों की रफ्तार



माई सिटी रिपोर्टर



नोएडा। लगातार दूसरे दिन रविवार को हूई मूसलाधार बारिश से शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। इसके अलावा दिन भर हुई बारिश के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। शहर के कई सेक्टरों और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। वहीं, जिला प्रशासन ने सोमवार को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। बारिश का ऐसा ही रहा तो अवकाश बढ़ाया जा सकता है।
रविवार को जिले में 6 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अभी 15 जुलाई तक बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री व अधिकतम 29 डिग्री तक दर्ज किया गया। वहीं, सोमवार को भी अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री तक रहेगा। इसके अलावा दो दिनों की बारिश ने शहर की हवा को भी साफ कर दिया है। इसके कारण जिले का एक्यूआई ग्रीन जोन में आ गया है। उधर, रविवार को हुई बारिश से कई सोसाइटियों के बेसमेंट में पानी भर गया। नाले-नालियों की सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी लोगों के घरों में घुस गया। रविवार को छुट्टी का दिन होने से अधिकांश लोग बारिश होने के कारण घरों से बाहर नहीं निकले। ऐसे में सड़कों पर जाम नहीं लगा।
विज्ञापन




सड़कों पर पानी भरा रहने से रेंगते रहे वाहन



रविवार होने की वजह से अधिकांश मार्गों पर जाम नहीं लगा, लेकिन पानी भरा होने के कारण वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही। दो पहिया वाहन चालक दिन भर परेशान दिखाई दिए। वाहनों की रफ्तार थमने से कई जगहों पर जाम जैसी स्थिति बनी रही। एलिवेटेड रोड से सेक्टर-61 की ओर जाने वाले मार्ग पर जाम रहा। वहीं लिंक रोड पर भी दिन भर वाहन रुक रुक कर चलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गड्डे बने समस्या



बारिश ने नोएडा प्राधिकरण की पोल खोल कर रख दी। कई जगह गड्ढों में पानी भर जाने से दो पहिया वाहन चालक गिर कर घायल हो गए। सड़कों के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल होने के कारण कई जगह बजरी निकल गई है। अगर प्राधिकरण बारिश से पहले सड़कों की मरम्मत कर लेता तो राहगीरों को समस्या से जूझना नहीं पड़ता।
बिजली आपूर्ति रही बाधित



बारिश के कारण विद्युत लाइनों में फाल्ट होने से सेक्टरों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।सेक्टर-73, 72, 71, 58, 59, 22, 24, 12 समेत शहर के स्थानों पर दिन भर बिजली गुल रही। ऐसे में लोगों ने सोशल मीडिया पर विभाग को टैग करते हुए सीएम से शिकायत भी की।नोएडा।

कई जगह पेड़ गिरे
तेज बारिश के कारण सेक्टर-62 में पेड़ गिरने से सड़क पर आवाजाही प्रभावित हुई। इसके साथ ही कई दूसरे सेक्टरों, सोसाइटियों में भी पेड़ गिरने से लोग चोटिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed