{"_id":"6af9bc0655211680b50fb78e","slug":"city-e-buses-will-operate-from-tilpata-to-dadri-during-no-entry-hours-noida-news-c-23-1-lko1064-112098-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नो एंट्री के दौरान तिलपता से दादरी तक चलेंगी सिटी ई-बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नो एंट्री के दौरान तिलपता से दादरी तक चलेंगी सिटी ई-बसें
विज्ञापन
फोटो
सुबह और शाम संचालन शुरू करने की तैयारी, औद्योगिक क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। तिलपता में कंटेनरों के कारण लगने वाले जाम से करीब दो माह से बंद पड़ी सिटी ई-बसों के संचालन को दोबारा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए सुबह और शाम भारी मालवाहक वाहनों की नो एंट्री के दौरान बसें चलाने की योजना पर विचार किया जा रहा है। विभागीय स्तर पर इसकी संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। अधिकारियों के अनुसार, रूट का सर्वे कराने के बाद बसों का संचालन शुरू करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।
दरअसल, दादरी से परी चौक और दादरी से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बीच निर्धारित रूटों पर पिछले दो माह से सिटी ई-बसों का संचालन बंद है। तिलपता के पास कंटेनरों की लगातार आवाजाही के कारण लगने वाला जाम बस संचालन में सबसे बड़ी बाधा बना हुआ है। इस समस्या को देखते हुए विभाग की ओर से कई बार सर्वे भी कराया गया, लेकिन जाम के कारण हर बार संचालन शुरू करने की योजना टलती रही। दादरी और तिलपता क्षेत्र के निवासी लंबे समय से दोनों रूटों पर बस सेवा बहाल करने की मांग कर रहे हैं।
तिलपता गांव निवासी सुखवीर सिंह आर्य ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी से बस सेवा शुरू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि तिलपता में सुबह छह से 10 बजे और शाम पांच से आठ बजे तक भारी मालवाहक वाहनों की नो एंट्री रहती है। ऐसे में इन समयावधियों में सिटी ई-बसों का संचालन किया जा सकता है। इससे बसों को जाम में फंसने से बचाया जा सकेगा और यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्रों में जाने वालों को राहत : सुबह और शाम के समय नोएडा और ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक सेक्टरों में नौकरी और काम के सिलसिले में जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। बस सेवा बंद होने से इन लोगों को निजी वाहनों या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। दोनों रूटों पर बस सेवा बहाल होने से दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी। साथ ही सार्वजनिक परिवहन का विकल्प मिलने से निजी वाहनों पर निर्भरता कम हो सकती है।
दादरी के लिए दोनों रूटों पर नो एंट्री के दौरान सिटी ई-बसों का संचालन करने पर विचार किया जा रहा है। इस संबंध में सर्वे कराकर बस सेवा शुरू करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। - राजेश वर्मा, एआरएम, सिटी ई बस डिपो, नोएडा