फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   City e-buses pass by the stops without stopping.

Noida News: स्टॉपेज पर बिना रूके निकल जाती हैं सिटी ई-बसें

Sat, 11 Jul 2026 09:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
City e-buses pass by the stops without stopping.
स्टॉपेज पर बिना रूके निकल जाती हैं सिटी ई-बसें
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। इन दिनों चालक सिटी ई-बसों को निर्धारित बस स्टॉपेज पर भी नहीं रोक रहे है। बसों के नहीं रुकने से यात्री इंतजार करते रह जाते है। उनको मजबूरन ऑटो या दूसरे वाहनों से यात्रा करनी पड़ती है। ऐसा हाल शहर में सिटी बस स्टॉपेज पर हर रोज देखने को मिल रहे है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट और नोएडा से सिटी ई-बसें सूरजपुर टी-पाइंट से परी चौक के लिए सूरजपुर-कासना मार्ग पर चलती हैं। सूरजपुर से चलने के साथ ही कलेक्ट्रेट, उद्योग विहार एक्सटेंशन इकोटेक-2, एलजी चौक, जगत फार्म का गामा-1, बीटा-1 और अल्फा-1 सेक्टर के स्टॉपेज हैं। शनिवार को जगत फार्म पर दोपहर में 12.30 बजे के करीब दो बसें पहुंची। दोनों बसों में पांच मिनट का अंतर था। बसें जगत फार्म, बीटा-1, अल्फा -1 पर बिना रूके ही तेजी से निकल गईं। यात्री सलमान का कहना है कि गामा-1 के स्टॉपेज पर वह परी चौक जाने के लिए पहुंचा था। सिटी बस के इंतजार में बैठ गया। आधा घंटे के बाद बस पहुंची। वह भी बिना रूके ही आगे निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed