फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   City e-buses have not started running even two months after the routes were finalized.

Noida News: रूट तय होने के दो माह बाद भी नहीं चली सिटी ई-बस

Wed, 14 Oct 2026 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
City e-buses have not started running even two months after the routes were finalized.
- चालकों की मनमानी से बंद हुआ था संचालन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। दादरी से सूरजपुर होते हुए परी चौक तक सिटी ई-बस सेवा शुरू करने की योजना दो माह बाद भी परवान नहीं चढ़ सकी है। रूट निर्धारित होने के बाद इस मार्ग पर बसों का संचालन शुरू किया गया था, लेकिन चालकों की मनमानी और सड़क निर्माण के चलते जाम का हवाला देकर सेवा बंद कर दी गई। अब यात्रियों की मांग को देखते हुए ग्रेटर नोएडा डिपो के एआरएम स्तर पर रूट का सर्वे कराने का निर्णय लिया गया है। सर्वे में बस संचालन में आने वाली बाधाओं का आकलन किया जाएगा। इसके बाद ही बस सेवा दोबारा शुरू करने पर फैसला लिया जाएगा।

दादरी तिराहे से सिटी ई-बसों के संचालन के लिए करीब दो माह पहले इस रूट को निर्धारित किया गया था। यात्रियों की सुविधा के लिए हर आधे घंटे में बस उपलब्ध कराने का समय भी तय किया गया था। हालांकि, इस मार्ग पर महज दो दिन ही बसों का संचालन हो सका। उस समय दादरी में सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। इसके चलते दादरी, तिलपता और सूरजपुर क्षेत्र में जाम की समस्या बनी हुई थी। चालकों ने जाम का हवाला देते हुए दादरी रूट पर बस चलाने से इंकार कर दिया, जिसके बाद इस मार्ग पर सेवा बंद हो गई।
विज्ञापन


अब दादरी में सड़क निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और यातायात व्यवस्था में भी सुधार हुआ है। ऐसे में स्थानीय लोग एक बार फिर इस रूट पर सिटी ई-बसों का संचालन शुरू करने की मांग कर रहे हैं। लोगों की मांग को देखते हुए अधिकारियों ने रूट का दोबारा सर्वे कराने का निर्णय लिया है। सर्वे के दौरान मार्ग पर बस संचालन में आने वाली संभावित समस्याओं का आंकलन किया जाएगा। यदि संचालन में कोई बड़ी बाधा नहीं मिलती है, तो इस रूट पर दोबारा बसें चलाने का फैसला लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



परी चौक से सूरजपुर होते हुए दादरी तक के रूट का अधिकारियों के स्तर पर सर्वे कराया जाएगा। इसका उद्देश्य मार्ग पर बस संचालन में आने वाली बाधाओं का पता लगाना और चालकों की मनमानी पर रोक लगाना है। सर्वे के बाद स्थिति स्पष्ट होने पर बस सेवा दोबारा शुरू करने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। - राजेश वर्मा एआरएम सिटी ई बस डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article