फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   City buses in Greater Noida-Yamuna are attracting more passengers.

Noida News: ग्रेटर नोएडा-यमुना में सिटी बसों को मिल रहे ज्यादा यात्री

Sat, 20 Jun 2026 09:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 09:39 PM IST
विज्ञापन
City buses in Greater Noida-Yamuna are attracting more passengers.
- 100 इलेक्ट्रिक एसी बसों का संचालन जारी, एक सप्ताह में 8,700 से अधिक यात्रियों ने किया सफर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिले में शुरू हुई सिटी बस सेवा को यात्रियों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। 12 जून से शुरू हुई इलेक्ट्रिक एसी बस सेवा के तहत 15 जून से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में 100 बसों का संचालन किया जा रहा है। आंकड़ों के अनुसार ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में नोएडा की तुलना में अधिक यात्री सफर कर रहे हैं। परिवहन निगम की ओर से नोएडा में 50, ग्रेटर नोएडा में 25 और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में 25 बसें संचालित की जा रही हैं। शनिवार तक नोएडा की बसों में 3,314 यात्रियों ने सफर किया, जबकि ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र की 50 बसों में 5,408 यात्रियों ने यात्रा की। इस दौरान जिले की सभी सिटी बसें कुल 50,114 किलोमीटर का संचालन कर चुकी हैं और किराये के रूप में 2.78 लाख रुपये से अधिक की आय हुई है। नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सतीश पाल ने बताया कि बस सेवा अभी नई है और लोगों को इसकी जानकारी मिलने में समय लग रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक संसाधन और व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं। प्राधिकरण बस सेवा को सफल बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed