फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Church building collapses in Shakurpur, one laborer killed

नोएडा: शकूरपुर में चर्च की इमारत गिरी, एक मजदूर की मौत

Thu, 09 Feb 2023 08:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Feb 2023 08:06 PM IST
विज्ञापन
Church building collapses in Shakurpur, one laborer killed
मरम्मत का चल रहा था काम, एक दीवार टूटने पर दोमंजिला इमारत ढही
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के सुभाष प्लेस स्थित शकूरपुर इलाके में बृहस्पतिवार सुबह दोमंजिला चर्च का अगला हिस्सा भरभराकर जमींदोज हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस, दमकलकर्मी, आपदा प्रबंधन और निगम की टीम ने मलबे से एक मजदूर को जख्मी हालत में निकालकर भगवान महावीर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसने दम तोड़ दिया। पादरी इमारत में मरम्मत करवा रहे थे। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि सुबह करीब 9:45 बजे सूचना मिली कि शकूरपुर जी-ब्लॉक में मकान गिर गया है। सुभाष प्लेस थाना प्रभारी समेत दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इमारत में पहली मंजिल पर काम कर रहा बिहार निवासी रघुबंश (35) मलबे में दब गया था। उसे पीसीआर की मदद से अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। चर्च के पादरी इमेनुअल (58) ने बताया कि इमारत 35 साल से अधिक पुरानी थी। भूतल पर चर्च था, जबकि पहली और दूसरी मंजिल खाली पड़ी थी। चर्च के लिए पहली मंजिल पर मरम्मत का काम किया जा रहा था। कुछ मजदूर जर्जर दीवारों काे तोड़कर मरम्मत कर रहे थे। अचानक भूतल की एक दीवार गिरने से इमारत का बड़ा हिस्सा जमींदोज हो गया। फिलहाल मलबा हटाने का काम जारी है। राहत और बचाव कार्य के लिए आसपास की कई इमारतों को एहतियात के तौर पर खाली कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article