फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Christian conversion gang busted in the district, two arrested

Noida News: ईसाई धर्मांतरण गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Sun, 08 Feb 2026 08:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 08:36 PM IST
विज्ञापन
Christian conversion gang busted in the district, two arrested
गिरोह पर गरीबों और बीमार लोगों को रुपयों और इलाज का झांसा देकर धर्मांतरण करने का आरोप
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए और स्थानीय निवासियों की मदद से हुआ खुलासा,
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गरीबों और बीमार लोगों को रुपये, मुफ्त इलाज और बच्चों की पढ़ाई का लालच देकर ईसाई धर्म में धर्मांतरण के लिए उकसाने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने आरडब्ल्यूए और स्थानीय निवासियों की मदद से रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर गिरोह का पर्दाफाश किया। साथ ही सेक्टर-36 स्थित एक मकान के बेसमेंट से बड़ी मात्रा में ईसाई धर्म से संबंधित पुस्तकें, क्रॉस, मोमबत्तियां और अन्य सामग्री बरामद की है।
आरोप है कि करीब पांच वर्षों से यहां नियमित रूप से प्रार्थना-सभाएं आयोजित की जा रही थीं। जिनमें आसपास की सोसाइटियों से लोगों को बुलाया जाता था। जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर सेक्टर-36 बी-ब्लॉक स्थित बी-224 नंबर मकान में चल रही प्रार्थना-सभा का विरोध हुआ। स्थानीय निवासी मोहन सिंह को इसकी जानकारी मिली तो वह दोपहर करीब 12 बजे मकान के बेसमेंट में पहुंचे। जहां करीब 60 से 70 महिला-पुरुष मौजूद थे। आरोप है कि सभा में शामिल लोगों को रुपयों, बच्चों की पढ़ाई और बीमारों के ठीक होने का झांसा देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। विरोध करने पर अंदर मौजूद लोगों ने विवाद शुरू कर दिया। मोहन सिंह ने बाहर निकलकर बेसमेंट का गेट बंद कर दिया और आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


आरोपियों की पुलिस से भी हुई नोकझोंक
सूचना पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अजय भाटी, डायल-112 टीम और प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बिना अनुमति भारी संख्या में लोगों को एकत्र कर प्रार्थना-सभा आयोजित करने पर आपत्ति जताई। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने पुलिस से भी नोकझोंक करने का प्रयास किया। स्थिति को नियंत्रित करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी टैक्सी चालक सुरेश कुमार, उसकी पत्नी आशा, साली गीता और ऐच्छर निवासी चंद्र किरण को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मकान सील, आरोपियों ने धर्मांतरण की बात को नकारा
पूछताछ के बाद पुलिस ने बांसवाड़ा राजस्थान निवासी गिरोह के सरगना सुरेश कुमार और ऐच्छर निवासी चंद्र किरण को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सुरेश वर्तमान में सिग्मा-2 में रहता है। पुलिस ने मकान के बेसमेंट में बने प्रार्थना-सभा स्थल को सील कर वहां से बरामद ईसाई धर्म से संबंधित सामग्री को कब्जे में ले लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने किसी का जबरन धर्मांतरण कराने से इन्कार किया है। उनका कहना है कि वह गरीब बच्चों को निशुल्क पढ़ाते थे और जरूरतमंदों को उपहार देते थे। हालांकि, पुलिस ने प्रार्थना-सभा और अन्य माध्यमों से मतांतरण के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

व्हाट्सएप ग्रुप से हो रहा था प्रचार
जांच के दौरान पुलिस ने सुरेश कुमार का मोबाइल फोन कब्जे में लिया है। मोबाइल में ‘फास्टर’ नाम का एक व्हाट्सएप ग्रुप मिला है जिसमें बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। इस ग्रुप पर ईसाई धर्म के प्रचार-प्रसार से जुड़ी सामग्री नियमित रूप से साझा की जा रही थी। पुलिस को आशंका है कि सुरेश की पत्नी, साली और चंद्रकिरण ने भी अलग-अलग ग्रुप बनाकर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने वाली सामग्री भेजी है। पुलिस सभी आरोपियों के बैंक खातों की भी जांच कर रही है। जिससे यह पता लगाया जा सके कि आर्थिक लेन-देन के जरिए लोगों को प्रलोभन तो नहीं दिया गया।

बच्चों और महिलाओं को बनाया जा रहा था निशाना
आरोप है कि यहां बच्चों को निशुल्क पढ़ाने, उनकी शादी कराने और रुपये देने का लालच देकर धर्मांतरण के लिए उकसाया जाता था। बच्चों को किताबें, टॉफी, कपड़े और अन्य उपहार भी दिए जाते थे, जिससे वे और उनके परिजन सभाओं से जुड़े रहें। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। बरामद सामग्री, मोबाइल फोन और बैंक खातों से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

----
धर्म परिवर्तन कराए जाने संबंधी सूचना पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच की जा रही है। - अरविंद कुमार, एसीपी ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed