फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   chitrakala

Noida News: चित्रकला में अंकित ने मारी बाजी

Thu, 20 Nov 2025 12:11 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Thu, 20 Nov 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
chitrakala
विश्व धरोहर दिवस कार्यक्रम में मौजूद जनप्रति​नि​धि व अ​धिकारी।- संवाद
कटरा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की ओर से बुधवार को कटरा में विश्व धरोहर दिवस पर गोष्ठी व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्रकला में अंकित यादव ने बाजी मारी।
विज्ञापन



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दद्दन मिश्रा ने कहा कि विश्व धरोहर दिवस मनाने से समाज में सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर के संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ती है। साथ ही पर्यटन को बढ़ावा, अर्थव्यवस्था में वृद्धि और नई पीढ़ियों को विरासत से जोड़ने में मदद भी मिलती है। यह दिवस वैश्विक सहयोग से धरोहरों को भविष्य के लिए सुरक्षित रखने में मदद करता है।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. आफताब हुसैन ने कहा कि यह दिन विश्व स्तर पर सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाता है। लोगों को विरासत स्थलों और उनकी विविधता के बारे में शिक्षित करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रदीप चंद्र पांडेय ने कहा कि यदि कोई स्मारक कमजोर आर्थिक स्थिति वाले देश में है, तो यूनेस्को उसकी देखभाल और सुरक्षा में सहायता कर सकता है। इस दौरान चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज भिट्टी के अंकित यादव ने प्रथम, लॉरेंस अकादमी श्रावस्ती की हुमा खान द्वितीय व राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज की कीर्ति चौधरी तीसरे स्थान पर रहीं।


राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज श्रावस्ती की किरण चौधरी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस दौरान डॉ. विभा पांडेय, अखिलेश तिवारी, दिलीप कुमार, पंकज तिवारी, राज किशोर वर्मा, राजेश कुमार यादव व राजेश कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed