फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Children of government schools will become quiz geniuses

Noida News: क्विज जीनियस बनेंगे सरकारी स्कूलों के बच्चे

Tue, 12 Sep 2023 07:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 07:38 PM IST
विज्ञापन
Children of government schools will become quiz geniuses
-आत्मविश्वास में बढ़ोतरी को आयोजित होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता
विज्ञापन


-विद्यालय, जोन, जनपद और राज्य स्तर पर कराया जाएगा आयोजन

-बड़ी कक्षाओं में दाखिले के लिए उच्चस्तरीय तैयारी में बनेगी मददगार

रश्मि शर्मा

नई दिल्ली। सरकारी स्कूल के बच्चे स्कूल में ही क्विज जीनियस बनेंगे। शिक्षा निदेशालय ने स्कूली स्तर पर ही प्राइमरी कक्षाओं (तीसरी से पांचवीं) के बच्चों को क्विज मास्टर बनाने के प्रयास शुरु किए हैं। इसके लिए निदेशालय पहली बार एक राज्य स्तर की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित करेगा। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में ज्ञान, जागरुकता, आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करना है। यह प्रतियोगिता माध्यमिक व उच्च माध्यमिक कक्षाओं में उच्च शिक्षा की तैयारी में भी मददगार बनेगी। इससे बच्चों को अपने ज्ञान को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच भी मिलेगा।

शिक्षा निदेशालय की प्राथमिक कक्षाओं की शाखा ने बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए कई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित करने की पहल की है। इनमें शतरंज लीग, हस्तलेखन व श्रुति लेख प्रतियोगिता शामिल है। इनके जरिए वह बच्चों को अपने कौशल और प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच भी प्रदान करती है। इन प्रयासों को जारी रखते हुए अब शिक्षा निदेशक की मंजूरी से सर्वोदय विद्यालयों की प्राथमिक व मिडिल कक्षाओं (तीसरी से आठवीं) तक के छात्रों के लिए राज्य स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया है। निदेशालय का मानना है कि इस प्रतियोगिता से बच्चों के ज्ञान और जागरूकता में बढ़ोतरी होगी, आत्मविश्वास बढ़ेगा, बेहतर आलोचनात्मक सोच और समस्या समाधान कौशल विकसित होंगे। ये लाभ छात्रों के समग्र शैक्षणिक और व्यक्तिगत विकास में योगदान करते हैं।
विज्ञापन

-------------

चार स्तरों पर आयोजित प्रतियोगिता का कार्यक्रम तय

यह राज्य स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता चार स्तरों(स्कूल, जोनल, जिला व राज्य) पर होगी। स्कूल स्तर पर 16 नवंबर से 18 नवंबर के बीच प्रतियोगिता होगी। प्रत्येक कक्षा से टॉप तीन छात्र जोनल स्तर पर हिस्सा लेंगे। जोनल स्तर की प्रतियोगिता 8 दिसंबर से होगी। प्रत्येक कक्षा से टॉप 20 फीसदी छात्र जिला स्तर पर हिस्सा लेंगे। जिला स्तर की प्रतियोगिता 16 दिसंबर तक होगी। इसमें से 20 फीसदी छात्रों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता निदेशालय की नर्सरी प्राइमरी शाखा की ओर से आयोजित की जाएगी। जो कि 23 दिसंबर तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
प्रतियोगिता में शामिल प्रत्येक प्रतिभागी को प्रशंसा व प्रतिभागिता प्रमाणपत्र दिया जाएगा। प्रतियोगिता में दो राउंड प्रारंभिक व फाइनल होंगे। प्रारंभिक राउंड में पेन पेपर आधारित टेस्ट क्विज होगा। जबकि फाइनल राउंड में मौखिक प्रश्नोतरी होगी। क्विज में प्रश्न बहु विकल्पीय पैटर्न पर आधारित होंगे। प्रतियोगिता में छात्रों से हिंदी, अंग्रेजी, गणित, पर्यावरणीय अध्ययन, सामान्य ज्ञान, सामयिक घटनाओं से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed