{"_id":"69304459e667196caa02fe51","slug":"children-from-council-schools-visited-the-jungle-trail-noida-news-c-1-noi1095-3696282-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जंगल ट्रेल का परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने किया भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जंगल ट्रेल का परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने किया भ्रमण
विज्ञापन
जंगल ट्रेल का परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने किया भ्रमण
नोएडा। महामाया फ्लाईओवर के पास सेक्टर-94 में बने जंगल ट्रेल पार्क का बुधवार को परिषदीय विद्यालय के बच्चों ने भ्रमण किया। पढ़ाई से इतर अब परिषदीय विद्यालय के बच्चों को पिकनिक पर भी लेकर जाया जाएगा। यह पिकनिक खास इसलिए भी रहेगी क्योंकि यहां बच्चे मौज-मस्ती साथ अलग-अलग महाद्वीपों में पाए जाने वाले दुर्लभ प्रजातियों के पशुओं की जानकारी प्राप्त करेंगे। पार्क में ऑस्ट्रेलिया के कंगारू से लेकर इंडोनेशिया और मलेशिया के जंगलों में पाया जाने वाला ओरांगुटन की आकृतियां भी लगी हैं। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने बताया डीएम मेधा रूपम के साथ इस संबंध में योजना बनाई गई है। बीएसए राहुल पंवार ने बताया बच्चों ने लुप्तप्राय प्रजातियों के पशुओं की आकृतियों से रूबरू होकर उनसे जुड़ी जानकारी प्राप्त की। ब्यूरो