फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Children captivated the audience by presenting cultural programs, inauguration of Children's Festival at Sardar Gurmukh Singh Memorial School

बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर दर्शकों का मोहा मन, सरदार गुरुमुख सिंह मेमोरियल स्कूल में बाल महोत्सव का शुभारंभ

Wed, 13 Oct 2021 11:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Children captivated the audience by presenting cultural programs, inauguration of Children's Festival at Sardar Gurmukh Singh Memorial School
Children captivated the audience by presenting cultural programs, inauguration of Children's Festival at Sardar Gurmukh Singh Memorial School
नूंह। सहायक आयुक्त हर्षित कुमार ने बुधवार को सरदार गुरुमुख सिंह मेमोरियल स्कूल में बाल महोत्सव-2021 का शुभारंभ किया। जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा आयोजित बाल महोत्सव में जिले के विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागी विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। यह जिला स्तरीय महोत्सव रविवार तक जारी रहेगा। इस दौरान बच्चों ने कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

हर्षित कुमार ने कहा कि जिला बाल कल्याण परिषद बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बाल महोत्सव का मंच दे रहा है। बाल कल्याण परिषद एक ऐसी संस्था है, जो बच्चों को उनकी आयु, रुचि एवं योग्यता के अनुसार उनको विविध कलाओं के प्रदर्शन के लिए प्लेटफार्म उपलब्ध करवाती है और उनकी कला को निखारती है।
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों द्वारा बनाए गए क्ले मॉडलिंग, दीया डेकोरेशन, कलश सजावट का अवलोकन किया तथा उनकी कला को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों ने अपनी कला के माध्यम से जो चित्रकारी की है, उससे लगता है कि मेवात में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जिला बाल कल्याण अधिकारी कमलेश शास्त्री ने बताया कि महोत्सव के पहले दिन विभिन्न वर्गों में स्कूली बच्चों ने पेंटिंग, मूर्ति, कलश और ग्रुप डांस आदि प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इस मौके पर बच्चों ने कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में जिले भर के सरकारी व गैर-सरकारी 70 स्कूलों के 500 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। जिला स्तर के इस महोत्सव में अव्वल रहने वाले बच्चों को मंडल स्तर पर प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। मंडल स्तर के बाद राज्य स्तरीय महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मंडल बाल कल्याण अधिकारी पुष्पेंद्र यादव, सरदार जीएस मलिक, अशरफ मेवाती सहित विभिन्न स्कलों के अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed