फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Children battling cancer set out with a message about nutrition.

Noida News: पोषण का संदेश लेकर निकले कैंसर पीड़ित बच्चे

Thu, 03 Sep 2026 07:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
Children battling cancer set out with a message about nutrition.
नोएडा। कैंसर के इलाज के दौरान सही और संतुलित खानपान की भूमिका बताने के लिए पीडियाट्रिक हेमेटोलॉजी ऑन्कोलॉजी विभाग और कडल्स फाउंडेशन की ओर से पहल की गई। नेशनल न्यूट्रिशन वीक और चाइल्डहुड कैंसर अवेयरनेस मंथ के तहत आयोजित कार्यक्रम में कैंसर से पीड़ित बच्चों और उनके परिजनों के लिए पोषण जागरूकता सत्र के साथ रंगारंग परेड का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण न्यूट्रिशन अवेयरनेस परेड रही। इसमें उपचार करा रहे बच्चों ने अपने माता-पिता के साथ भाग लिया। बच्चों ने हरी पत्तेदार सब्जियों, फलों, दालों, दूध और पानी के महत्व को दर्शाती रचनात्मक पोशाकें पहनीं और तख्तियां थाम रखी थीं। परेड के माध्यम से बच्चों ने संदेश दिया कि हरी सब्जियां, फल, दालें और दूध शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने में मददगार हैं। वहीं, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स, बर्गर, मैदे से बने उत्पाद और प्रोसेस्ड फास्ट फूड सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। चाइल्ड पीजीआई के निदेशक प्रो. एके सिंह, सीएमएस डॉ. मुकुल जैन, एमएस डॉ. आकाश राज, स्वेक्षा चतुर्वेदी, प्रियंका शर्मा और शाहीन खान और आर्यन भी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed