फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Children and teachers from 70 schools of the city came forward to save the environment

Noida News: पर्यावरण को बचाने आगे आए शहर के 70 स्कूलों के बच्चों और शिक्षक

Fri, 08 Aug 2025 03:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Children and teachers from 70 schools of the city came forward to save the environment
राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता में कराया पंजीकरण
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय की संयुक्त पहल से शुरू की गई राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता (एनएसपीसी) में नोएडा के करीब 70 स्कूल के छात्रों व शिक्षकों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें कक्षा एक से पोस्ट ग्रेजुएशन के छात्र, डॉक्टर, शिक्षक और समाजसेवी शामिल हैं। इनमें से कई लोग अन्य को जागरूक भी कर रहे हैं।
दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज के प्रो. पार्थ सारथी ने बताया कि इस पहल के तहत जिले के सभी स्कूलों को जोड़ा जा रहा है। अभियान के तहत रजिस्टर करने के समय क्यूआर कोड से स्कैन करना होगा। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही पौधे लगाते, पानी बचाते या कचरे को अलग करते हुए सेल्फी अपलोड करने का भी विकल्प होगा। रजिस्टर करने के बाद वैकल्पिक प्रश्नों की प्रश्नोत्तरी होगी। इन प्रश्नों को हल करने के बाद सभी को ऑनलाइन प्रमाणपत्र भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन

30 अगस्त को जारी होगा परिणाम
सेक्टर-120 स्थित प्रतीक लॉरेल सोसाइटी निवासी उमंग आहूजा ने बताया कि यह अभियान एक जुलाई से 21 अगस्त तक चलेगा। 30 अगस्त को अभियान का परिणाम घोषित होगा। इस अभियान के तहत नोएडा के अधिकतर स्कूलों को जोड़ दिया गया है। नोएडा इसमें अबतक प्रथम स्थान पर था। पिछले दो दिन से पुणे आगे हो गया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए हम स्कूलों में जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------

प्रतियोगिता समूह

कक्षा 1 से 5 तक

कक्षा 6 से 8 तक

कक्षा 9 से 12 तक

स्नातक, स्नातकोत्तर, शोधार्थी

अन्य सभी नागरिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed