फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Child PGI director's resignation accepted

चाइल्ड पीजीआई निदेशक का इस्तीफा मंजूर

Sat, 12 Jun 2021 01:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Child PGI director's resignation accepted
नोएडा। सेक्टर-30 स्थित सुपर स्पेशयलिटी शिशु अस्पताल एवं पीजी शिक्षण संस्थान (चाइल्ड पीजीआई) के निदेशक डॉ. देवेंदर कुमार गुप्ता का इस्तीफा शासन ने मंजूर कर लिया है। वह लंबे समय से पद त्यागने के इच्छुक थे। स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए वह दो बार शासन को त्यागपत्र भेज चुके थे, जिसे इस बार स्वीकार कर लिया गया।
विज्ञापन

डॉ. देवेंदर का इस्तीफा स्वीकार होने के बाद संस्थान की डीन डॉ. ज्योत्सना मदान कार्यवाहक निदेशक के तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगी। नियमित निदेशक की नियुक्त होने तक संस्थान से जुड़े सभी महत्वपूर्ण फैसले वह लेंगी। इस मुद्दे पर शुक्रवार को अस्पताल में सभी डॉक्टरों एक बैठक भी हुई। हालंाकि डॉ. ज्योत्सना मदान ने बताया कि उन्होंने अस्पताल का चार्ज अभी नहीं लिया है।
विज्ञापन

अहम है कि पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण की पहली लहर के दौरान डॉ. देवेंदर ने अपना इस्तीफा दिया था। जिसे शासन से मंजूरी नहीं मिली थी। दूसरी लहर चरम पर होने के दौरान भी उन्होंने अपना इस्तीफा भेजा था। हालांकि इसकी 24 अप्रैल को इस्तीफा भेजने के बाद 28 अप्रैल को इस्तीफा वापस ले लिया। वहीं 16 मई को मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के बाद 19 मई को उन्होंने फिर इस्तीफा दे दिया था। जिसे 11 जून को शासन से मंजूरी मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों की कमी बनी परेशानी
डॉ. देवेंदर ने अगस्त 2018 में चाइल्ड पीजीआई के निदेशक का पद संभाला था। उनके कार्यकाल में डॉक्टरों की कमी का मुद्दा लगातार छाया रहा। उनके कार्यभार संभालने के बाद 15 सीनियर डॉक्टरों ने इस्तीफा दिया था। इस दौरान 7 बार डॉक्टरों की नियुक्त के लिए विज्ञापन जारी किए गए, लेकिन दो ही चिकित्सकों ने यहां आवेदन किया। जबकि विज्ञापन अस्पताल के 35 पोस्ट के लिए जारी किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed