{"_id":"5fa05ef68ebc3e9bdf4625d8","slug":"child-pgi-becomes-non-covid-61-patients-arrive-on-day-one-noida-news-noi5462010155","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइल्ड पीजीआई नॉन कोवडि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइल्ड पीजीआई नॉन कोवडि
विज्ञापन
चाइल्ड पीजीआई बना नॉन कोविड, पहले दिन 61 मरीज पहुंचे
नोएडा। सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई अब नॉन कोविड अस्पताल में तब्दील हो गया है। सोमवार से यहां ओपीडी शुरू हो गई है। प्रथम तल पर ही 4 काउंटर स्थापित किए गए हैं। अस्पताल में कोविड वार्ड भी है। जहां संदिग्ध मरीजों को रिपोर्ट आने तक रखा जाएगा। यदि उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उन्हें दूसरे अस्पताल में भेज दिया जाएगा।
चाइल्ड पीजीआई के वरिष्ठ इमरजेंसी ऑफिसर डॉ. मेजर बीपी सिंह ने बताया कि पहले दिन 61 लोग इलाज कराने पहुंचे। इनमें से 27 मरीजों में कोरोना के लक्षण देखते हुए उनका सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने तक मरीज कोविड वार्ड में रहेंगे। वहीं, शेष मरीज घर भेज दिए गए। उन्होंने बताया कि अस्पताल के नॉन कोविड होते ही प्रबंधन ने मरीजों को उपचार देने की सभी तैयारी पूरी कर ली है। कोविड को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में कई विशेष सुविधाएं शुरू की गई हैं। अब ओपीडी में भर्ती मरीजों को होल्डिंग एरिया में रखा जाएगा और उनकी कोरोना जांच कराई जाएगी। व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सोमवार को शीर्ष अफसरों ने अस्पताल का निरीक्षण भी किया। ओपीडी में मरीज के साथ सिर्फ एक ही तीमारदार को प्रवेश दिया गया। इसके अलावा सभी ओपीडी अलग-अलग तल पर तैयार की गई हैं। विशेष ओपीडी व नेत्र रोग ओपीडी प्रथम तल पर चलेगी। नॉन कोविड होने के बाद अस्पताल में अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को इलाज मिल सकेगा।