फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Chief Minister will give a handsome gift to the district: Zakir Hussain

जिले को मनोहर सौगात देंगे मुख्यमंत्री : जाकिर हुसैन

Wed, 24 Nov 2021 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister will give a handsome gift to the district: Zakir Hussain
फिरोजपुर झिरका। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आगामी 27 नवंबर को महू चोपड़ा में होने वाली विकास रैली के दौरान मेवात जिले को मनोहर सौगात देने आ रहे हैं। उक्त बात भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी जाकिर हुसैन में फिरोजपुर झिरका में भाजपा कार्यकर्ताओं की मंडल स्तरीय व सभी कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए उनकी जिम्मेदारी तय करते हुए कही।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र पटेल ने कहा कि प्रदेश के विकास पुरुष मुख्यमंत्री मनोहर लाल फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र में 27 नवंबर को आ रहे हैं जिसको लेकर सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती है कि वह बूथ स्तर लोगों से संपर्क करें और ज्यादा से ज्यादा संख्या में रैली में पहुंचकर मुख्यमंत्री के विचार सुने। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर रैली को सफल बनाने में दिन रात एक कर दें। जिसमें रैली से संबंधित दिशा-निर्देश दिए तथा तैयारियों को लेकर सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी।
विज्ञापन

बैठक में प्रमुख रूप से जिला विस्तारक जिला महामंत्री शिव कुमार बंटी, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार गर्ग, पूर्व मार्केट कमेटी चेयरमैन सुनील जैन, आलम उर्फ मुंडल, जिला मीडिया प्रभारी मनीष जैन, नवीन जैन, गौरव जैन, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सैनी ,मंडल अध्यक्ष रमेश आर्य , मंडल महामंत्री तिलक सोनी , मंडल महामंत्री ओमप्रकाश , युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हितेश हरियाणा , सुभाष, दीपांशु, महिला मोर्चा अध्यक्ष मीना , गोल्डी शर्मा, निशा सैनी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष विकास सिंगला, किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष सोनू आदि के अलावा सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed