फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Chief Minister gave the message of road safety to the youth

Noida News: मुख्यमंत्री ने युवाओं को दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

Sun, 16 Nov 2025 08:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 08:53 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister gave the message of road safety to the youth
सांसद खेल महोत्सव में रन फॉर रोड सेफ्टी कार्यक्रम में रेखा गुप्ता ने की शिरकत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
पूर्वी दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित सांसद खेल महोत्सव रन फॉर रोड सेफ्टी में रविवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने युवाओं को सड़क सुरक्षा की गंभीरता समझाई। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियम का पालन नहीं बल्कि जीवन बचाने का संकल्प है।

सांसद खेल महोत्सव के तहत आयोजित रन फॉर रोड सेफ्टी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा कि सड़क सुरक्षा जैसा गंभीर विषय जब खेल के माध्यम से लोगों तक पहुंचता है तो उसका असर और गहरा होता है। उन्होंने इस पहल के लिए पूर्वी दिल्ली के सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल और सड़क सुरक्षा में कई समानताएं हैं। ध्यान, अनुशासन, नशे से दूरी व अपनी लेन में रहना ये सब दोनों के लिए जरूरी हैं। जैसे खेल में एक खिलाड़ी को फोकस के साथ अपनी लेन में रहना होता है, वैसे ही सड़क पर ध्यान भटकने, मोबाइल के इस्तेमाल या नियम तोड़ने से दुर्घटनाएं होती हैं।
विज्ञापन


सड़क हादसों के सबसे बड़े कारण नशा और लापरवाही हैं जिन्हें रोकना सिर्फ सरकार का नहीं समाज के हर व्यक्ति का दायित्व है। ड्राइविंग में नशे की मनाही उसी तरह है जैसे खेल में खिलाड़ी को नशे से दूर रहना जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेल और खिलाड़ियों प्रोत्साहित करते हैं। इससे पूरे देश को ऊर्जा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed