फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   chickenpox spread in noida

चिकनपॉक्स के 10 नए मरीज मिले, एक ही घर में तीन पीड़ित

Fri, 29 Apr 2016 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 29 Apr 2016 09:16 AM IST
विज्ञापन
chickenpox spread in noida

रबूपुरा कस्बे के मोहल्ले में एक ही घर के तीन बच्चों सहित चिकनपॉक्स के 10 नए मरीज सामने आए हैं। बृहस्पतिवार को परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग से इसकी रोकथाम और इलाज की मांग की है। लोगों का आरोप है कि कई बार स्वास्थ्य विभाग को सूचना देने के बाद भी डॉक्टरों की कोई टीम यहां नहीं पहुंची।

विज्ञापन


जेवर के धनसियां गांव और रबूपुरा के बीरमपुर और आछेपुर गांव के बाद कस्बे में भी चिकनपॉक्स ने लोगों को चपेट में लेना शुरू कर दिया है। रबूपुरा के मोहल्ला मीणा ठाकुरान निवासी नाहर सिंह के घर में तीन लोग इससे पीड़ित हैं। कस्बे में राहुल (10), अंकित (12), भावना (8), हेमलता (20), बंटी (18), अन्नी (36) और आनंद कुमार आदि सहित कई अन्य बच्चों को चिकनपॉक्स हो गया है।
विज्ञापन


जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरके गर्ग का कहना है कि रबूपुरा कस्बे से चिकनपॉक्स की कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि लोग बीमारी से पीड़ित हैं तो डॉक्टरों की टीम भेजकर उपचार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, जेवर, रबूपुरा, दनकौर और बिलासपुर के बाद ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में भी चिकनपॉक्स के कई नए मरीज मिले हैं। इन सभी क्षेत्रों में अब तक 100 से ज्यादा मरीजों में चिकनपॉक्स की पुष्टि हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed