{"_id":"68fcd93041497501950bf2c7","slug":"chhath-maiya-will-shower-her-blessings-this-time-the-business-is-expected-to-be-worth-rs-100-crore-grnoida-news-c-1-gnd1002-3553760-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: छठ मईया की बरसेगी कृपा, इस बार 100 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: छठ मईया की बरसेगी कृपा, इस बार 100 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। छठ महापर्व पर बाजारों में खरीदारी जारी है। व्यापारियों का अनुमान है कि इस बार जिले में 100 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हो सकता है। सेक्टर-5 स्थित हरौला, सेक्टर-66 स्थित मामूरा, सेक्टर-49 के बरौला समेत सेक्टर-18 के अट्टा और सेक्टर-27 के इंदिरा मार्केट में लोगों ने छठ के लिए खरीदारी की।
दुकानदारों के मुताबिक, सूप, दौरा, सुप, बांस की टोकरी, फल, नारियल, गन्ना, सजावटी दीप व वस्त्रों जैसे पारंपरिक उत्पादों की बिक्री में 30 से 40 प्रतिशत तक उछाल की संभावना है। इलेक्ट्रिक उत्पादों की भी मांग बढ़ी है।
-- -- -- -
लाखों प्रवासियों के कारण हर साल छठ पर व्यापार कई गुना बढ़ जाता है। -विकास जैन, प्रदेश अध्यक्ष, युवा व्यापार मंडल
इस बार छठ पर्व पर 100 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। -सुशील कुमार जैन, सेक्टर-18 मार्केट एसोसिएशन
बाजार में आमदिनों के अपेक्षा दोगुना भीड़ है। लोग छठ पर्व के लिए खरीदारी कर रहे हैं। -सौरभ सिंघल, व्यापारी, सेक्टर-104 हाजीपुर मार्केट
दीप, केले के पत्ते, पीतल के बर्तन, लोटा, फलों और मिठाइयों की बिक्री में भी तेजी आई है। -राधे चौहान, व्यापारी, सेक्टर-5 हरौला