फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Chhapraula's railway over bridge will be available to the public by April next year

Noida News: अगले साल अप्रैल तक जनता को मिल जाएगा छपरौला का रेलवे ओवर ब्रिज

Fri, 30 Jun 2023 01:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Chhapraula's railway over bridge will be available to the public by April next year
-रेलवे ने साल-2019 में बनकर तैयार कर दिया था ओवर ब्रिज
विज्ञापन

-लेवल क्रासिंग संख्या 151- बी पर दो लेन का है ओवर ब्रिज
-राज्य सरकार की ओर से पीडब्ल्यूडी को बनाना था अप्रोच रोड
-पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर ने की थी केंद्रीय रेल मंत्री से वार्ता

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट और जीटी रोड को जोड़ने के लिए छपरौला फाटक के पास बनाए गए रेलवे ओवर ब्रिज को अब उत्तर मध्य रेलवे पूरा करेगा। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। जुलाई से काम शुरू होने की उम्मीद है। इससे हर रोज लाखों लोगों के आने-जाने का रास्ता सुगम हो जाएगा। ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य रेलवे ने वर्ष 2019 में पूरा कर लिया था। मगर राज्य सरकार की ओर से एप्रोच रोड बनाकर जीटीरोड से जोड़ना था। इसे नहीं जोड़ा गया। अब इसे अप्रैल-2024 तक रेलवे ही अपने खर्च से जीटी रोड तक जोड़ेगा।
दरअसल, गाजियाबाद और दादरी के बीच छपरौला रेलवे क्रॉसिंग संख्या 151- बी है। इसके पास करीब दो लेन रोड ओवर ब्रिज का निर्माण प्रयागराज मंडल के उत्तर मध्य रेलवे ने किया था। इस ओवर ब्रिज को रेलवे और यूपी सरकार को बनाना था। रेलवे का काम रेलवे ट्रैक के ऊपर पुल बनाना था। जबकि रेलवे के पुल से एप्रोच रोड राज्य सरकार की ओर से पीडब्ल्यूडी को बनाना था। 2012-13 में रेलवे और राज्य सरकार के बीच करार हुआ था। इस पुल पर कुल 84.43 करोड़ की लागत में से 38.25 करोड़ रुपये रेलवे को देना था। जबकि 46.18 करोड़ रुपये राज्य सरकार को खर्च करने थे। रेलवे ने अपना ओवर ब्रिज साल-2019 में तैयार कर लिया। मगर पीडब्ल्यूडी की ओर से एप्रोच रोड नहीं बनाई और आर्थिक कारणों के चलते इसे जस का तस छोड़ दिया। करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी इस रेलवे ओवर ब्रिज के नहीं बनने से हजारों लोग परेशान होते हैं।
विज्ञापन

रेलमंत्री से पूर्व मंत्री ने की पैरवी तो बढ़ा काम
भाजपा के पूर्व सिंचाई मंत्री नवाब सिंह नागर ने पिछले दिनों इस समस्या को सहारनपुर में केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णवके समक्ष रखी थी। रेल मंत्री ने रेलवे बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह इस एप्रोच रोड को रेलवे के खर्च से तैयार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसामान्य की परेशानी को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने एक नई पाॅलिसी बनाई है। इसमें दो-लेन रोड ओवर ब्रिज का पूरा निर्माण अब रेल प्रशासन करेगा। इसके लिए प्रयागराज मंडल की ओर से टेंडर प्रक्रिया को 27 जून को पूरा कर लिया है। इस ओवर ब्रिज से जीटी रोड और ग्रेनो वेस्ट के रोजा याकूबपुर की ओर से एप्रोच रोड को अप्रैल-2024 तक चालू कर दिया जाएगा।
सतीश कुमार, महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed