फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Chemotherapy will be done in ESIC hospital, will not have to go round

Noida News: ईएसआईसी अस्पताल में होगी कीमोथेरेपी, नहीं लगाने होंगे चक्कर

Thu, 03 Aug 2023 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Chemotherapy will be done in ESIC hospital, will not have to go round
ईएसआईसी अस्पताल में होगी कीमोथेरेपी, नहीं लगाने होंगे चक्कर
विज्ञापन

- कैंसर के मरीजों के उपचार के लिए बड़ा कदम, अब तक निजी अस्पतालों में होते थे रेफर

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) अस्पताल में कैंसर के मरीजों की कीमोथेरेपी शुरू कर दी गई है। फिलहाल कैंसर के शुरुआती चरण के मरीजों को यह सुविधा दी जा रही है। जल्द ही गंभीर मरीजों का उपचार भी कीमोथेरेपी से किया जाएगा। अब तक ईएसआईसी प्रशासन कीमोथेरेपी के लिए मरीजों को निजी अस्पतालों में रेफर कर रहा था।
सेक्टर-24 स्थित ईएसआईसी के इकलौते अस्पताल से 40 लाख से ज्यादा श्रमिक और उनके आश्रित जुड़े हैं। गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के उपचार की सुविधा नहीं होने के कारण इन्हें फरीदाबाद स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज या फिर निजी अस्पतालों में रेफर किया जाता है। रोजाना कैंसर के 10 से अधिक मरीजों को कीमोथेरेपी की जरूरत पड़ती है, जिन्हें अब तक नोएडा और गाजियाबाद के निजी अस्पतालों में भेजा जाता था। हालत खराब होने पर कैंसर मरीजों को एक जगह से दूसरी जगह के चक्कर लगाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि, निजी अस्पतालों में कीमोथेरेपी के बिल का भुगतान ईएसआईसी की तरफ से किया जा रहा था। ईएसआईसी मुख्यालय की तरफ से अस्पताल में ही निशुल्क कीमोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन


इसके लिए दो डॉक्टरों को नियुक्त किया गया है। उन्हें प्रशिक्षण भी दिया गया है। डॉक्टर निर्धारित ओपीडी में बैठेंगे। यहां कीमोथेरेपी ले रहे मरीजों के साथ ही जिनकी कीमोथेरेपी नहीं शुरू हुई, वे मरीज भी इलाज करा सकेंगे। ओपीडी में कीमोथेरेपी के साथ ही मरीजों की जांच व परामर्श भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed