{"_id":"64f8d18672cdbfbb90011546","slug":"cheating-of-rs-60-lakh-in-the-name-of-selling-flat-in-cleo-county-society-noida-news-c-1-gnd1002-890756-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: क्लियो काउंटी सोसाइटी में फ्लैट बेचने के नाम पर 60 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: क्लियो काउंटी सोसाइटी में फ्लैट बेचने के नाम पर 60 लाख की ठगी
विज्ञापन
क्लियो काउंटी सोसाइटी में फ्लैट बेचने के नाम पर 60 लाख की ठगी
- कोतवाली फेज थ्री में महिला समेत दो लोगों पर मुकदमा दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। हाई प्रोफाइल क्लियो काउंटी सोसाइटी में फ्लैट बेचने के नाम पर 60 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। सेक्टर-121 स्थित सोसाइटी निवासी अशोक माहेश्वरी ने मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की। कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने महिला समेत अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में अशोक माहेश्वरी ने कहा कि उन्हीं की सोसाइटी में फ्लैट दिलाने के नाम पर नीलम मेहरा और शहनवाज खान ने 60 लाख रुपये की ठगी कर ली। क्लियो काउंटी सोसाइटी में एक और फ्लैट खरीदने के लिए उनकी बातचीत प्रॉपर्टी डीलर योगेंद्र शर्मा से हुई थी। योगेंद्र ने उनको एक फ्लैट दिखाया। जो शहनवाज खान और नीलम मेहरा दोनों के संयुक्त नाम से है। फ्लैट पसंद आने के बाद हुई दोनों पक्ष की बैठक में 1.63 करोड़ रुपये में सौदा तय हुआ। एडवांस के तौर पर शहनवाज और नीलम मेहरा को 25 लाख रुपये दिए गए। इसके बाद अलग-अलग बहानों से आरोपियों ने कुल 60 लाख रुपये लेकर एग्रीमेंट टू सेल कराया। इसके बाद फ्लैट नहीं बेचने के लिए अलग-अलग बहाने बनाते रहे। साथ ही डरा धमका कर कैंसिलेशन ऑफ एग्रीमेंट टू सेल पर साइन करा लिया। आरोपियों ने उन्हें डराया व धमकाया साथ ही बेटे को भी अगवा करने की कोशिश की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।